JEE Advanced Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जिन Students ने IIT में प्रवेश पाने का सपना लेकर यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो बता दे उनका इंतजार खत्म हुआ क्योकि Official Notification के अनुसार JEE Advanced 2026 का परिणाम 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस भी देख सकेंगे।
अगर आपने भी इस साल JEE Advanced परीक्षा दी है, तो रिजल्ट आने से पहले कुछ Important जानकारी जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ेगी। ऐसे में पहले से तैयार रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
JEE Advanced Result 2026 कब आएगा?
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार JEE Advanced 2026 का परिणाम 1 जून 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपनी ऑल इंडिया रैंक, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे। इसी दिन Final Answer Key भी जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों का मिलान कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: UP CNET Admit Card 2026 Out: BSc Nursing Exam से पहले बड़ी खबर, तुरंत डाउनलोड करें Hall Ticket
रिजल्ट के साथ क्या-क्या जारी होगा?
रिजल्ट के साथ केवल अंक ही नहीं बल्कि कई Important जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी जैसे स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, कॉमन रैंक लिस्ट रैंक, श्रेणीवार रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां शामिल होंगी।
JEE Advanced Result 2026 कैसे चेक करें?
देखिये रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान है बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को follow करना है बस।
- सबसे पहले Official वेबसाइट खोलें।
- JEE Advanced Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- जन्म तिथि और आवश्यक लॉगिन Details भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
और एक बात रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से कुछ देर तक Problems आ सकती है। ऐसी स्थिति में किसी तरह घबराने की आवश्कता नहीं है और थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करें।
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचनी चाहिए?
रिजल्ट देखने के बाद केवल कुल अंक देखकर संतुष्ट न हों। उम्मीदवारों को विषयवार प्रदर्शन, रैंक और Personal Details को भी ध्यान से जांचना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
JEE Advanced रैंक लिस्ट कैसे तैयार की जाती है?
रैंक लिस्ट उम्मीदवारों के अंतिम अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसके लिए Physics, Chemistry और Mathematics तीनों विषयों में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।
इसके बाद कुल प्रदर्शन के आधार पर Common Rank List और श्रेणीवार रैंक तैयार की जाती है। बेहतर रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शीर्ष IIT और लोकप्रिय शाखाओं में प्रवेश पाने की अधिक संभावना रहती है।
इसे भी पढ़ें: UP TGT Admit Card 2026 जारी, अब और इंतजार नहीं! फटाफट डाउनलोड करें हॉल टिकट, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी बातें
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण JoSAA Counselling का होगा। IIT, NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में प्रवेश इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
JoSAA Counselling से पहले कौन से दस्तावेज तैयार रखें?
काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी की जाती है। इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर रहेगा। JEE Main Admit Card, JEE Advanced Admit Card, कक्षा 10 प्रमाणपत्र, कक्षा 12 मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें।
AAT Registration भी शुरू होगा
जो उम्मीदवार IIT के B.Arch कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें Architecture Aptitude Test (AAT) के लिए आवेदन करना होगा। संभावित कार्यक्रम के अनुसार AAT पंजीकरण 1 जून से शुरू होगा जबकि परीक्षा 4 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है।
छात्रों के बीच कैसा माहौल है?
सोशल मीडिया और विभिन्न छात्र समुदायों में रिजल्ट को लेकर उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिल रहे हैं। कई छात्र अपनी संभावित रैंक और कटऑफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ उम्मीदवार शीर्ष IIT में प्रवेश को लेकर आशावान हैं जबकि कई छात्र रिजल्ट आने तक इंतजार की स्थिति में हैं।
Important Official वेबसाइटें
JEE Advanced: https://jeeadv.ac.in
JoSAA: https://josaa.nic.in
IIT Roorkee: https://www.iitr.ac.in
इसे भी पढ़ें: Railway Technician Grade 3 Result 2026 आया, कई उम्मीदवारों को मिला बड़ा सरप्राइज, तुरंत देखें मेरिट लिस्ट
JEE Advanced Result 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1. JEE Advanced Result 2026 कब जारी होगा?
रिजल्ट 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
2. रिजल्ट किस समय आएगा?
रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी होने की संभावना है।
3. रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
4. क्या फाइनल आंसर की भी जारी होगी?
हां, रिजल्ट के साथ Final Answer Key भी जारी की जाएगी।
5. JoSAA Counselling कब शुरू होगी?
2 जून 2026 से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
निष्कर्ष
JEE Advanced Result 2026 का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना लॉगिन Details तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही Official वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पर भी तुरंत ध्यान दें।
Disclaimer: यह लेख विभिन्न आधिकारिक और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है। उम्मीदवार किसी भी अंतिम निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना अवश्य जांच लें।







