India Post GDS भर्ती 2026 को लेकर बड़ी खबर 23,757 पद, सिर्फ 10वीं के नंबर से नौकरी!

Published On: August 31, 2026
India Post GDS भर्ती 2026 को लेकर बड़ी खबर 23,757 पद, सिर्फ 10वीं के नंबर से नौकरी!

India Post का wait आखिर खत्म हो गया है क्योकि 23,757 GDS posts का online form आ गया है और इस बार बिना किसी written exam के सीधा 10th marks पर selection होगा। इसमें BPM, ABPM और Dak Sevak तीनों posts इस भर्ती में शामिल हैं और form भरने का window अभी खुला है इसलिए पूरा article ध्यान से देखकर जरूरी update जरूर पता करें।

India Post GDS Recruitment 2026 क्या है

देखो भाइयों Department of Posts, Ministry of Communications ने Advertisement No. 17-12/2026-GDS के through ये भर्ती निकाला है। इस recruitment में Branch Postmaster यानी BPM), Assistant Branch Postmaster मतलब ABPM और Dak Sevak जैसी posts fill किए जाएंगे जो India के अलग अलग postal circles में खाली पड़ी हैं।

इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इस recruitment में कोई written exam नहीं होता है। Selection केवल आपके 10th class के marks के basis पर होता है इसलिए ये उन candidates के लिए perfect है जो पढ़ाई में अच्छे थे लेकिन competitive exam की तैयारी नहीं कर पाए है।

इसे भी पढ़ें: RPSC APO Admit Card 2026 आ गया! Download से पहले ये गलती न करें

India Post GDS 2026 Important Dates क्या है?

One Time Registration 31 August 2026 से start हो गया है इसलिए जो भी candidates पहली बार apply कर रहे हैं उन्हें पहले registration complete करना होगा और उसके बाद ही actual application form भरना possible होगा।

इसमें Application form भरने की process 2 September 2026 से शुरू होगी और last date के around 19 से 21 September 2026 तक चलेगी। Exact closing time official notification में दिया गया है इसलिए form submit करने से पहले एक बार official website पर date जरूर check कर लीजिए और Fee payment भी इसी window के अंदर करना होता है।

Form submit करने के बाद एक छोटा सा correction window भी मिलता है जो generally 23 और 24 September 2026 के आस पास open रहता है तथा इस window में आप अपनी details में limited changes कर सकते हैं, इसलिए गलती होने पर परेशान होने की जरुरत नहीं है।

Eligibility Criteria

Candidate ने 10th class pass Mathematics और English subject में pass marks के साथ किसी भी recognized board से पास होना चाहिए। देखो केवल marksheet होना काफी नहीं है साथ में local postal circle की regional language भी 10th तक पढा होना चाहिए।

इसके अलावा basic computer knowledge होना compulsory है इसके आलावा Cycling आनी चाहिए क्योंकि BPM और ABPM को rural areas में mail delivery के लिए cycle use करनी पड़ सकती है। Candidate के पास allowance के अलावा income का कोई और source भी होना चाहिए, क्योंकि GDS employees regular central government employee नहीं माने जाते।

Age Limit

Age limit 18 से 40 साल रखी गई है जो last date of application के हिसाब से calculate होगी। OBC-NCL category को 3 साल की relaxation मिलती है, SC और ST category को 5 साल की relaxation मिलती है। बाकी reserved categories के लिए भी government rules के according relaxation दी जाती है, जिसकी detail notification में दी गई है।

Application Fee

General, OBC और EWS category के male candidates को Rs 100 का application fee देना होगा। Female candidates, SC, ST, PwBD और Transwomen candidates को कोई fee नहीं देनी पड़ती है वो completely exempted हैं। Fee payment online mode से ही accept की जाती है जैसे net banking, debit card या credit card से।

इसे भी पढ़ें: SC GD Constable Result 2026 की Latest Update जाने आखिर कब आएगा?

Salary Structure

India Post GDS employees को regular salary के बजाय Time Related Continuity Allowance यानी TRCA मिलता है। Branch Postmaster का pay range Rs 12,000 से Rs 29,380 तक होता है जबकि ABPM और Dak Sevak का range Rs 10,000 से Rs 24,470 तक होता है और Working hours minimum 4 और maximum 5 hours per day fix किया गया हैं।

एक important बात का ध्यान रखना है, GDS employees को permanent posting नहीं मिलती जैसी regular postal employees को मिलती है। BPM को अपने खुद के खर्चे पर accommodation arrange करनी पड़ती है और उसी post village में रहना पड़ता है। ABPM और Dak Sevak को उस post office की delivery jurisdiction के अंदर ही रहना होता है।

Selection Process

Selection process बिल्कुल simple है, कोई written exam या interview नहीं होता है। केवल 10th class के marks के basis पर एक system-generated merit list बनाई जाती है। Marks को four decimal place तक convert करके percentage निकाला जाता है ताकि merit list बिल्कुल accurate रहे।

Merit list आने के बाद selected candidates का document verification होता है जो divisional या unit head के office में होगा। Verification के time original 10th marksheet, date of birth proof, category certificate अगर applicable हो, तो local language proof और photo साथ रखना जरुरी है। अगर कोई document missing हुआ तो candidature cancel भी हो सकता है, इसलिए documents पहले से ready रखना है।

India Post GDS Online Form कैसे भरें

सबसे पहले आपको official website पर जाकर One Time Registration complete करना होगा। Registration में mobile number और email id OTP के through verify करना पड़ता है और ये दोनों permanently lock हो जाते हैं इसलिए active number ही use करना है।

Registration complete होने के बाद आपको एक registration number और password मिलेगा जिससे आप login कर सकते हैं। Login करने के बाद personal details, educational details जैसे board का नाम, passing year और marks भरना होगा जिसके बाद अपना postal circle select करके अपनी preference देना होगा और फिर fee payment करना होगा और last में form को carefully preview करके submit करना होगा।

इसे भी पढ़ें: CTET September 2026 Exam Postponed: बड़ी खबर! 6 सितंबर का Exam टला, जानिए अब क्या होगा?

India Post GDS 2026 से जुड़े महाय्त्व्पूर्ण FAQs

1. India Post GDS Recruitment 2026 में कितनी vacancies हैं?
इस notification में total 23,757 posts हैं।

2. GDS recruitment में exam होता है क्या?
नहीं, कोई written exam नहीं होता है। Selection केवल 10th class के marks के basis पर merit list से होता है।

3. Age limit क्या है?
Candidate की age 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और reserved category को relaxation मिलती है।

Q4. Application fee कितनी है?
General, OBC और EWS male candidates को Rs 100 fee देनी होती है जबकि Female, SC, ST और PwBD candidates को fee नहीं देनी पड़ती है।

Q5. GDS की salary कितनी होती है?
BPM को Rs 12,000 से Rs 29,380 तक और ABPM/Dak Sevak को Rs 10,000 से Rs 24,470 तक TRCA मिलता है।

Q6. Form कब तक भर सकते हैं?
Registration 31 August 2026 से शुरू हो चूका है और application window September के तीसरे week तक खुली रहेगी। Exact date official notification में confirm कर लेना है।

Important Links

Details लिंक
Online Form / Official Portal
Apply Online
Official Notification PDF
View Notification

Important: Online form भरने से पहले official notification को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और eligibility, age limit, documents तथा अन्य सभी जरूरी शर्तों की जांच जरूर कर लें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।