UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित: 22 से 30 जून के बीच होगी परीक्षा, Admit Card और Exam City Slip पर आया बड़ा अपडेट

Published On: June 7, 2026
UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित

UGC NET जून 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे Students के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। NTA ने जून 2026 सत्र की परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया हैं, जिसके अनुसार परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित होगी इसलिए Students को अपनी तैयारी के साथ-साथ एडमिट कार्ड और अन्य Official अपडेट पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए।

UGC NET जून 2026 परीक्षा की Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UGC NET जून 2026
आयोजन संस्था National Testing Agency (NTA)
परीक्षा का माध्यम Computer Based Test (CBT)
परीक्षा अवधि 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक
उद्देश्य Assistant Professor, JRF एवं PhD Admission के लिए पात्रता निर्धारित करना।
Official वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले Official वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Exam City Slip एडमिट कार्ड से पहले उपलब्ध कराई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: MAH BBA CET 2026 Result LIVE: रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, Scorecard और Expected Cutoff की बड़ी अपडेट

परीक्षा को लेकर नया अपडेट

आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं Computer Based Test मोड में होंगी और अलग-अलग विषयों के लिए अलग Date निर्धारित की जाएंगी।

Students को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर Official वेबसाइट पर जाकर अपने विषय से जुड़ी update देखते रहें। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब अगला बड़ा अपडेट Exam City Intimation Slip और Admit Card का होगा।

परीक्षा किस समय आयोजित हो सकती है

पिछले सालों की तरह इस साल भी परीक्षा दो शिफ्ट में करायी जाने की संभावना है। पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी शिफ्ट दोपहर के बाद करायी जा सकती है। हालांकि अंतिम समय और रिपोर्टिंग डिटेल्स केवल एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध होंगी।

Students के लिए एक सलाह है कि वे Exam सेण्टर पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

UGC NET जून 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा

UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित
UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित: 22 से 30 जून के बीच होगी परीक्षा, Admit Card और Exam City Slip पर आया बड़ा अपडेट

फिलहाल NTA ने इसकी निश्चित तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले इसे Official वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Students को अपना Application Number और Date of Birth डालना होगा। डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच भी लेना है।

Exam City Intimation Slip क्या होती है

पहली बात तो City Slip और Admit Card दोनों अलग-अलग Documents होते हैं। City Intimation Slip केवल यह बताती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी। इसमें Exam सेंटर का पूरा पता नहीं दिया जाता। Exam सेंटर की पूरी जानकारी केवल Admit Card में ही उपलब्ध होती है।

इसे भी पढ़ें: SSC CHT Result 2026 Out: 3,642 उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य, कहीं आप लिस्ट देखने से चूक न जाएं

UGC NET परीक्षा पैटर्न

UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों एक ही सत्र में आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर सामान्य शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से संबंधित होता है जबकि दूसरा पेपर Student के चुने हुए विषय पर आधारित होता है।

पूरी परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिकतम 300 अंक निर्धारित होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में Negative Marking नहीं होती है इसलिए Students सभी प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश कर सकते हैं।

परीक्षा के दिन क्या साथ लेकर जाएं

Students को अपना प्रिंटेड Admit card, एक वैध पहचान पत्र और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण Exam सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अब जब परीक्षा की तारीखें सामने आ चुकी हैं, तो नए टॉपिक शुरू करने की बजाय Revision पर अधिक ध्यान देना बेहतर होगा। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और Mock Test आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद बना सकते हैं।

समय प्रबंधन और Accuracy पर विशेष ध्यान देना होगाक्योंकि यही अंतिम परिणाम में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

विशेषज्ञों की राय

कुछ शिक्षा specialist का मानना है कि परीक्षा Schedule समय से जारी होने से Students को अपनी रणनीति बनाने में काफी मदद मिलेगी। अगर छात्र नियमित Revision और Practice करते हैं तो अंतिम दिनों का तनाव काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: UP Police Constable Exam City Intimation Slip 2026 Out: परीक्षा से पहले आया बड़ा अपडेट, अभी जानें अपना Exam City

UGC NET से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs

1. UGC NET जून 2026 परीक्षा कब होगी?
यह परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
2. परीक्षा किस माध्यम से होगी?
यह परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
3. एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
4. क्या UGC NET में Negative Marking होती है?
नहीं, इस परीक्षा में Negative Marking का प्रावधान नहीं है।

महत्वपूर्ण लिंक

Official Website : https://ugcnet.nta.ac.in/

NTA Portal :       https://nta.ac.in/

Disclaimer: यह जानकारी आधिकारिक सूचना और उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है, किसी भी अंतिम निर्णय से पहले संबंधित Official website पर अवश्य चेक करें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।