PVC Aadhaar Card 2026: Download का सच, सही Order Process जानें

Published On: July 21, 2026
PVC Aadhaar Card 2026: Download का सच, सही Order Process जानें

यदि आप भी PVC Aadhaar Card Download करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि PVC Aadhaar Card Download होता नहीं है बल्कि इसे Online Order किया जाता है इसके लिए आपको UIDAI के Official Portal पर जाना होता है और Request भेजना होता हैं फिर इसके बाद यह Card आपके Registered Address पर भेज दिया जाता है।

ध्यान दो यहाँ इस Guide में आपको PVC Aadhaar Card का पूरा Process, Fee, Delivery Time, Tracking और e-Aadhaar के बारे में बहुत ही सरल language में बताए है।

PVC Aadhaar Card क्या होता है?

PVC Aadhaar Card एक मजबूत Plastic Card है जो Wallet Size में उपलब्ध होता है। UIDAI इसे Advanced Security Features के साथ जारी करता है इसलिए यह सामान्य Paper Aadhaar की तुलना में अधिक मजबूत और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए है।

यह उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो Aadhaar को नियमित रूप से Identity Proof के रूप में अपने साथ रखते हैं। यह Card आकार में छोटा, संभालने में आसान और रोजके उपयोग के लिए बहुत ही सही है।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Update Request Status ऐसे Check करें

Download और Order में क्या अंतर है?

Download और Order दोनों अलग-अलग services हैं। e-Aadhaar एक Digital PDF Copy होती है जिसे आप Portal से Download करते हैं But PVC Aadhaar Card एक Physical Card है, जिसे Online Request करने के बाद डाक के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाता है।

देखो यदि आपको तुरंत Digital Copy की need है, तो e-Aadhaar बेहतर है लेकिन यदि आप Pocket Size का मजबूत Physical Card चाहते हैं, तो PVC Aadhaar Card सही रहेगा।

Official Process कैसे करें?

सबसे पहले आपको UIDAI के Official Portal पर जाकर Order Aadhaar PVC Card Service को चुनना है और इसके बाद आपको अपना Aadhaar Number, VID या Enrollment ID डालना है फिर Captcha भरकर OTP Verification पूरा करना है। Verification सफल होने के बाद Payment करने पर आपका Order Successfully हो जाता है।

UIDAI के वर्तमान Official FAQ के मुताबिक, Card का Order Confirm होने के बाद Printed Aadhaar Card को Request Date को छोड़कर 5 Working Days के भीतर India Post यानी DoP को भेज दिया जाता है इसका अर्थ यह है कि Card की Printing और Dispatch की प्रक्रिया Official और निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाती है।

किन-किन Details की आवश्यकता होती है?

PVC Aadhaar Card का Order करने से पहले कुछ आवश्यक Details तैयार कर लेना बेहतर होता है क्योकि UIDAI की इस Service में Aadhaar Number, Virtual ID, Enrollment ID, Mobile Number तथा OTP Verification का Use होता है।

Charges कितने हैं?

UIDAI के Present Official FAQ के अनुसार ₹75 का Charge निर्धारित किया गया है। इस Time Official जानकारी में यही Fee दिखाई गई है इसलिए new Process के According इसी Amount को मानना उचित होगा।

कुछ पुराने Articles और Guides में ₹50 का विस्तार भी देखने मिल सकता है, लेकिन Present Official UIDAI जानकारी के अनुसार Charge ₹75 है। इसलिए Order करने से पहले Official UIDAI Page पर इस time का Fee अवश्य Verify कर लें।

Payment कैसे होती है?

आपको बता दें Payment तो पूरी तरह Online होती है। Portal पर उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार आप Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI जैसे Payment Methods का उपयोग करके Payment कर सकते हैं। Payment Success होने के बाद आपको Electronic Receipt प्राप्त होती है, जिसे आप Future के लिए सेव कर सकते है।

इसे भी पढ़ें: APAAR ID क्या होती है? जानिए पूरी Process और Benefits

Order Status कैसे Check करें?

Order Status Check करने के लिए Service Request Reference Number का Use करना पड़ता है। UIDAI और MyAadhaar Portal पर उपलब्ध Status Tracking Service के माध्यम से आप अपने Order का Status आसानी से देख सकते हैं बस इसके लिए आपको Order के समय प्राप्त Reference Number की जरूरत पड़ती है।

Card Dispatch होने के बाद इसकी Delivery India Post यानी DoP के माध्यम से की जाती है।

e-Aadhaar Download कैसे करें?

यदि आपको Physical PVC Aadhaar Card की आवश्यकता नहीं है, तो आप e-Aadhaar Download कर सकते है इसके लिए UIDAI के Official Home Page पर स्पष्ट रूप से बताया गया है कि आप Aadhaar Number या Enrollment ID की सहायता से Aadhaar का Electronic Version Download कर सकते हैं।

Download किया गया e-Aadhaar मूल Aadhaar Letter के समान ही मान्य होता है। यह उन Users के लिए उपयोगी है, जिन्हें तुरंत Digital Copy की आवश्यकता होती है।

Benefits क्या हैं?

PVC Aadhaar Card का सबसे बड़ा लाभ इसकी Durability है। यह Pocket Size, Compact और साथ में रखने में आसान होता है इसी कारण से यह रोज के Use के लिए बेस्ट माना जाता है। इस Card में Advanced Security Features भी उपलब्ध होता हैं, जिससे यह अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाता है।

इन सामान्य गलतियों से बचें

सबसे पहली और सबसे बड़ी गलती Fake Website पर जाना होता है। PVC Aadhaar Card का Order हमेशा केवल Official UIDAI Platform या MyAadhaar Portal से ही करना चाहिए। किसी भी fake Website पर अपनी Aadhaar Details साझा करने से बचना है।

दूसरी सामान्य गलती Aadhaar Number, VID या Enrollment ID गलत भर देना है इससे OTP Verification में समस्या आ सकती है या Verification असफल हो सकता है इसलिए सभी Details carefully भरना चाहिए।

तीसरी आम गलतफहमी यह होती है कि कई लोग PVC Aadhaar Card को सीधे Download होने वाली Service ही समझ लेते हैं जबकि वास्तव में यह एक Physical Card Service है, जिसे Online Order करने के बाद डाक द्वारा आपके पते पर भेजा जाता है।

PVC Card किसे चुनना चाहिए?

देखो यदि आपको एक मजबूत, Wallet Size और आसानी से साथ रखने वाला Identity Proof चाहिए तो PVC Aadhaar Card एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह Students, Office Employees, Senior Citizens तथा उन सभी Users के लिए उपयोगी है, जो Aadhaar Card को नियमित रूप से अपने साथ रखते हैं और जो Users केवल Digital Backup रखना चाहते हैं, उनके लिए e-Aadhaar पर्याप्त हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: ABC ID Card 2026: Students के लिए आसान Guide, ऐसे बनाएं ID

PVC Aadhaar Card से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs

1. PVC Aadhaar Card कैसे Download करें?
PVC Aadhaar Card Download नहीं बल्कि UIDAI के Official Portal के माध्यम से Online Order किया जाता है।
2. PVC Aadhaar Card की Fee कितनी है?
UIDAI के present Official FAQ के मुताबिक PVC Aadhaar Card के लिए ₹75 की Fee निर्धारित की गई है।
3. Card कितने दिनों में प्राप्त होता है?
UIDAI Printed Aadhaar Card को Request Date को छोड़कर 5 Working Days के भीतर DoP को सौंप देता है। इसके बाद अंतिम Delivery का समय आपके Location और Postal Service पर निर्भर करता है।
4. क्या e-Aadhaar मान्य होता है?
हाँ, UIDAI के अनुसार Download किया गया e-Aadhaar मूल Aadhaar Letter के समान ही मान्य होता है।
5. क्या Registered Mobile Number आवश्यक है?
Official Guidelines में Alternative Mobile Number तथा OTP Based Process देखने को मिलता है।

Important Links

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, आधिकारिक पुष्टि के लिए UIDAI वेबसाइट देखें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।