Aadhaar Update History: पुराने Updates ऐसे देखें

Published On: July 22, 2026
Aadhaar Update History: पुराने Updates ऐसे देखें

हेल्लो दोस्तों अगर आप भी अपने Aadhaar card में name, address, mobile number या कोई और detail update करवाया है, तो अब आप उसकी पूरी Aadhaar update history online देख सकते हैं। यह feature बहुत ही simple है और साथ ही बहुत काम का भी है, क्योंकि इससे आपको पता चलता है कि कब कौन-सा change हुआ था।

UIDAI portal पर यह सुविधा available है और current guides के अनुसार Aadhaar number या VID, registered mobile number, OTP या TOTP verification के जरिए history देख सकते  है। कई cases में इसे PDF form में save भी कर सकते है।

Aadhaar update history क्या होती है?

ये बहुत ही simple है, Aadhaar update history एक digital record है जिसमें आपके Aadhaar data में हुए पुराने changes दिख जाता हैं इसमें name, address, mobile number, email, gender और biometric updates जैसे records शामिल हैं।

Simple words में कहें तो यह आपकी Aadhaar journey का record है यदि आपने भी कभी correction कराया है तो आप उसकी history देख सकते है।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card Download 2026: Aadhaar Number से तुरंत PDF पाएं

Aadhaar card update history कैसे check करें?

देखो इसमें सबसे पहले आपको UIDAI की official website या Aadhaar-related update page खोलना होता है और फिर My Aadhaar section में जाकर Aadhaar Update History option चुनना पड़ता है।

इसके बाद आपको अपना Aadhaar number या VID डालना होता है और Screen पर captcha भरने के बाद OTP भेजने का option आता है, या mAadhaar app से TOTP भी use कर सकते है तथा Submit बटन click करते ही history screen पर दिखाई देने लगता है।

History में क्या दिखता है?

Update history में मुख्य रूप से वही records दिखता हैं जो आपके Aadhaar data में समय-समय पर हुआ हैं इसमें demographic updates और biometric updates दोनों शामिल हो सकते हैं।

यह feature खास तौर पर तब useful होता है जब आप यह verify करना चाहते हैं कि आपका request process हुआ या नहीं। कई users इसे अपने personal record के लिए भी रखते हैं।

Aadhaar History download कैसे करें?

Current guides के मुताबिक history देखने के बाद इसे PDF form में save या download भी कर सकते है। कुछ pages पर print option का use भी किया जा सकता है।

जब history open हो जाए, तो browser के save as PDF या print option का use करके copy अपने पास रख सकते हैं यह आगे काम आ सकता है, खासकर verification या correction proof के लिए।

इसे भी पढ़ें: PVC Aadhaar Card 2026: Download का सच, सही Order Process जानें

OTP और TOTP में फर्क क्या है?

OTP आपके registered mobile number पर आता है और दूसरी तरफ, TOTP mAadhaar app से generate होता है और time-based रहता है। यदि आपका mobile number active है, तो OTP easy option है और अगर आप app use करते हैं, तो TOTP भी fast और simple तरीका होता है।

Aadhaar Update History देखने के फायदे क्या क्या है 

  • पुराने सभी updates का Record एक ही जगह मिल जाता है।
  • गलत update का पता जल्दी चल जाता है।
  • Personal record रखने में मदद मिल सकती है।
  • Future correction के लिए reference मिल जाता है।

Aadhaar Update History कब Check करना चाहिए?

यदि आपने अपना Name, Address Mobile number update कराया है तो check कर सकते है इसके आलावा अगर आपने Email और Biometric Update कराया है या किया है तो UIDAI request complete होने के बाद भी check कर सकते है।

किन बातों का ध्यान रखें?

ध्यान रहे केवल official portal या trusted source का ही use करना है। Aadhaar जैसी sensitive जानकारी के लिए fake pages से बचना जरूरी है। Registered mobile number होना चाहिए, तभी OTP मिलेगा। अगर mobile update नहीं है, तो पहले उसे correct करना पड़ सकता है।

इसके आलावा Public device पर login करने के बाद history save न करें। अपना Aadhaar data किसी के साथ share न करें।

Common Problems और Fix

यदि page open नहीं हो रहा, तो Aadhaar number या VID दोबारा check करना है और Captcha गलत भरने से भी process रुक सकता है इसके आलावा अगर OTP नहीं आ रहा, तो network delay या mobile registration issue हो सकता है ऐसे में कुछ देर बाद फिर try करें।

यदि history blank दिखे, तो संभव है कि अभी कोई visible update record available न हो।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Update Request Status ऐसे Check करें

Aadhaar Update History से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs 

1. क्या Aadhaar Update History free में देखी जा सकती है?
हाँ, current guides के अनुसार UIDAI portal पर verification के बाद इसे देखा जा सकता है।
2. क्या history को PDF में download किया जा सकता है?
हाँ, कई guides में PDF save या download option बताया गया है।
3. क्या registered mobile number जरूरी है?
हाँ, OTP verification के लिए registered mobile number जरूरी होता है।
4. OTP और TOTP दोनों use हो सकते हैं?
हाँ, दोनों options available बताए गए हैं।
5. अगर history नहीं दिख रही तो क्या करें?
Aadhaar number, VID, captcha और mobile verification check करें। फिर भी issue रहे तो बाद में दोबारा try करें।

Important Links

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।