उत्तर प्रदेश सरकार की UP Family ID 2026 योजना अब और भी ज़रूरी हो गई है। अगर आपने अभी तक अपनी Family ID नहीं बनवाया है, तो यह पोस्ट आपके लिए बिल्कुल सही है। यहां मैं आपको बिना किसी जनसेवा केंद्र के, सीधे अपने मोबाइल से Family ID बनाने का step-by-step तरीका बताएंगे। साथ ही application status चेक करने और PDF download करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाऊंगा।
UP Family ID 2026 क्या है और क्यों ज़रूरी है?
UP Family ID जिसे Parivar Pehchan Patra भी कहते हैं यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक 12-digit यूनिक आइडी है। यह आपके पूरे परिवार की एक डिजिटल पहचान बनता है। इस आइडी के बिना अब कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो रहा है।
2026 में Family ID होना और भी ज़रूरी हो गया है क्योंकि राशन कार्ड, pension scheme, scholarship, housing scheme, और DBT payments जैसे सभी लाभों के लिए यह Mendatory है। अगर आपने अभी तक नहीं बनाया है, तो तो देरी न करें अभी आवेदन करें।
इसे भी पढ़ें: ABHA Card 2026: क्या आपके पास अभी तक Health ID नहीं है? बाद में पछताना न पड़े, अभी जानें पूरी प्रक्रिया
UP Family ID के मुख्य Benefits
Family ID बनने के बाद आपको कई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। जैसे राशन कार्ड से जुड़े लाभ, Family ID आपके राशन कार्ड से लिंक होती है। इससे आप स्वस्थ राशन और सस्ते दाम पर अनाज खरीद सकते हैं।
Pension Scheme मे वृद्धावस्था pension, widows pension, और disabled pension के लिए Family ID ज़रूरी है। इसके बिना claim करना मुश्किल है। इसी तरह Scholarship मे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए scholarship योजनाओं में Family ID का उपयोग होता है। यह fee rebate और books free मिलने में मदद करती है।
इसके आलावा Housing Scheme मे PM आवास योजना और अन्य housing benefits के लिए Family ID verification ज़रूरी है। और DBT Payments मे जहाँ Direct Benefit Transfer के तहत सभी government subsidies सीधे आपके बैंक account में आते हैं, लेकिन इसके लिए Family ID लिंक होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त भी विवाह शगुन योजना, medical benefits, और employment scheme जैसे लाभों के लिए भी Family ID का उपयोग होता है।
UP Family ID बनाने से पहले ये 3 ज़रूरी काम करें
Family ID बनाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन 3 ज़रूरी बातों को सुनिश्चित कर लें अगर आपने ये नहीं किए, तो आवेदन में error हो सकता है
1. आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
आपके और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। अगर किसी का नहीं जुड़ा है, तो पहले आधार केंद्र जाकर mobile number update कराएं।
2. राशन कार्ड धारक है तो नया आवेदन नहीं
जिनका राशन कार्ड बना हुआ है, उनकी Family ID राशन कार्ड नंबर ही है। उन्हें नया registration करने की ज़रूरत नहीं है। यह प्रक्रिया सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका राशन कार्ड नहीं बना है।
3. पहले से जुड़ा नाम है तो नई ID नहीं
अगर किसी सदस्य का नाम पहले से पिता, ससुर या किसी अन्य परिवार की ID/राशन कार्ड में जुड़ा है, तो उसकी नई ID नहीं बनेगी। अगर आप नई ID में जोड़ना चाहते हैं तो पुरानी ID से नाम हटवाएं पहले।
UP Family ID 2026 Step-by-Step Online Apply Process

अब मैं आपको बिना किसी जनसेवा केंद्र के, सीधे अपने मोबाइल या लैपटॉप से Family ID बनाने का आसान तरीका बताऊंगा। यह प्रक्रिया 7 स्टेप्स में पूरा हो जायेगा
Step 1: Official Website पर जाएं
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलना है और सुनिए यह साइट मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर खुल जाती है।
Step 2: Registration करें
अब वेबसाइट पर Registration पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा (जो आधार से लिंक है)। इसके बाद ‘Send OTP’ पर क्लिक करो। इतना करने के बाद OTP और Captcha भरकर submit कर दो। इसके बाद आपके पास Registration सफल होने पर ‘Thank You’ का मैसेज आएगा।
Step 3: Sign In या Login करें
अब आपको ‘Sign In’ पर पर क्लिक करना है उसके बाद वहाँ अपना मोबाइल नंबर डालना है और ‘Send OTP’ पर क्लिक कर देना है इसके तुरंत बाद ही OTP और Captcha भरकर करके login कर लेना है।
Step 4: Aadhaar eKYC
अब नया पेज खुलने पर आपको अपना आधार नंबर डालना है और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करना है अगर आपकी Family ID नहीं बनी है, तो स्क्रीन पर लिखा आएगा “आपके परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, कृपया परिवार का रजिस्ट्रेशन करें.”
इसके बाद आपको जहाँ लिखा है ‘फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन हेतु आगे बढ़ें’ पर क्लिक करना है।
इसे भी पढ़ें: मतदाता पहचान पत्र 2026 Online Apply: घर बैठे बनाएं नया Voter ID Card, Correction और Status Check Process
Step 5: आवेदक की Details भरें
अब आपको आधार अधिप्रमाणन में चेक बॉक्स पर टिक करना है और ‘OTP भेजें’ पर क्लिक करना है इसके बाद OTP भरकर verify कर देना है। इतनी प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको आवेदक यानी अपना विवरण भरना है
- वैवाहिक स्थिति: चुनें (married/unmarried/widow/divorced)
- जीवनसाथी का नाम: अंग्रेजी में लिखें (space देते ही हिंदी में बदल जाएगा)
- मोबाइल नंबर: आधार से लिंक नंबर ही डालें
- व्यवसाय: भरें (farmer/teacher/business/student/etc)
- अंत में ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
Step 6: सदस्यों को जोड़ना सबसे महत्वपूर्ण
अब आपको परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ना है तो सदस्य का आधार नंबर डालें और OTP से verify करदेना है इसके बाद सदस्य का विवरण, संबंध, व्यवसाय भरना है और ‘सुरक्षित करें’ पर क्लिक कर देना है। इस तरह एक-एक करके सभी सदस्यों को जोड़ सकते है।
विशेष नोट: अगर परिवार का कोई सदस्य छूट गया है, तो Final Submit बिलकुल भी नहीं करना है। Final submit करने के बाद सदस्य जोड़ने या हटाने का विकल्प नहीं है।
Step 7: पता भरना
सभी सदस्य जोड़ने के बाद ‘परिवार का पता भरें’ पर क्लिक करना होगा। जहाँ आपको शहरी/ग्रामीण, जनपद, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव चुनना होगा। इसके बाद पते का विवरण, पिन कोड डालना पड़ेगा और फिर ‘सुरक्षित करें’ कर क्लिक कर देना होगा।
Step 8: Final Submission
यहाँ आपको ध्यान देने की जरूरत है, सूची चेक करना है कि क्या सभी सदस्य जुड़ गए हैं? यदि सब सही है, तो चेक बॉक्स पर टिक करना है इसके जस्ट बाद ‘फाइनल सबमिशन करें’ पर क्लिक कर देना है। आपका आवेदन सुरक्षित हो जाएगा और आपको एक 12 अंकों की Provisional ID और 15 अंकों का Application Number मिलेगा इसे आपको प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना है।
UP Family ID Application Status चेक कैसे करें?
आवेदन करने के बाद आप अपना Application Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, ‘Track Application’ पर क्लिक करना पड़ेगा इसके बाद वहाँ अपना Application Number या Registered Mobile Number दर्ज होगा और फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको आपकी current status दिख जाएगी (Pending/Approved/Rejected) अगर status ‘Approved’ या ‘Completed’ दिखता है, तो आप अपनी Family ID download कर सकते हैं।
UP Family ID PDF Download कैसे करें?
जब आपकी Application Status Approved हो जाए, तो आप अपनी Parivar Pehchan Patra PDF डाउनलोड कर सकते हैं बस सबसे पहले आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना है। Login पर क्लिक करके के बाद registered mobile number, password, और OTP फिल करना है
इसके बाद Dashboard पर ‘Download Family ID / Parivar Pehchan Patra’ पर क्लिक करना है अब अपना Application Number या Aadhaar Number दर्ज करना है इसके बाद ‘Download’ बटन पर क्लिक करके PDF या प्रिंट के जरिये डाउनलोड कर लेना है।
UP Family ID बनाने में आने वाली Common Issues
अक्सर लोग Family ID बनाने के दौरान कुछ common issues का सामना करते हैं। जिसका मैं आपको इनके समाधान भी बता रहा हूं
- OTP नहीं आ रहा है?: मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है। पहले आधार केंद्र जाकर mobile update कराओ।
- Aadhaar verify नहीं हो रहा?: आधार कार्ड में नाम या date of birth गलत है। UIDAI केंद्र जाकर सही कराओ।
- Member add नहीं हो रहा?: सदस्य का आधार नंबर गलत डाला है या OTP verify नहीं किया। फिर से try करो।
- Status Pending है?: Documentation में कुछ कमी है। पोर्टल पर error message चेक करो और उसका सुधार करो।
- Rejected क्यों हुआ?: गलत जानकारी दी है या documentation incomplete है। Correction करके दोबारा apply करो।
UP Family ID के लिए जरूरी Documents
Family ID बनाने के लिए आपके पास यह documents होने चाहिए जैसे आधार कार्ड (सभी सदस्यों का), मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) पता प्रमाण (ration card/voter ID/bank passbook), वैवाहिक स्थिति का प्रमाण (if applicable) और व्यवसाय की Details पर एक बात का ध्यान रहे Family ID के लिए कोई भी फीस नहीं लगती है।
इसे भी पढ़ें: ABC ID Card क्या है और कैसे बनाएं 2026: आसान प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और पूरी जानकारी
UP Family ID 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1: UP Family ID बनाने की फीस क्या है?
Family ID बनाना purely free है। कोई फीस नहीं है।
2: Family ID बनने में कितना समय लगता है?
सामान्यतौर पर 7-15 days में approval होता है। लेकिन documentation complete होने पर 3-5 days में भी approve हो सकता है।
3: राशन कार्ड धारक है तो Family ID बनानी चाहिए?
नहीं। जिनका राशन कार्ड बना हुआ है, उनकी Family ID राशन कार्ड नंबर ही है। नया registration नहीं करना है।
4: Family ID में सदस्य छूट गया तो क्या करें?
Final Submit करने से पहले सभी सदस्यों को जोड़ें। Final submit के बाद sadmy जोड़ने/हटाने का विकल्प नहीं है।
5: Family ID PDF कई बार download कर सकते हैं?
हां, कई बार download कर सकते हैं। Digital और printed copy दोनों valid हैं।
6: Status Pending है तो क्या करें?
पोर्टल पर error message चेक करें। Documentation complete करें और दोबारा submit करें।
7: Family ID Rejected हुई तो क्या करें?
Correction करके दोबारा apply करें। गलत जानकारी सुधारें।
8: मोबाइल नंबर बदल गया तो क्या करें?
पहले आधार केंद्र जाकर नया mobile number update करें। फिर Family ID portal पर login करें।
| सेवा | महत्वपूर्ण लिंक |
|---|---|
| Official Website | Visit Portal |
| Track Application Status | Check Status |
| Aadhaar Mobile Link Check | Verify Aadhaar |
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ awareness के लिए है, official website से लेटेस्ट अपडेट चेक करें क्योंकि नियम बदल सकते हैं और कोई भी loss/harm के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।







