यदि आप अपना HDFC Bank Account Close करना चाहते हैं, तो सही process जानना बहुत जरूरी है। कई लोग जल्दबाजी में request दे देते हैं और बाद में auto debit, pending charges या balance settlement की वजह से परेशान होते हैं।
यह content shubham द्वारा तैयार किया गया है यहाँ banking और practical guides को आसान भाषा में समझाया जाता है, ताकि beginner को भी आसानी से समझ में आ सके।
खाता बंद करने से पहले यह check करें
Account close करने से पहले सबसे पहले यह देख लें कि खाते में कोई pending transaction तो नहीं है यदि EMI, SIP, subscription, standing instruction या auto debit active है, तो उसे पहले बंद करना जरूरी है।
अगर account में पैसा बचा है, तो उसे दूसरे bank account में transfer कर लें या withdraw कर लें। Debit card, cheque book और passbook को भी ready रखें, क्योंकि bank इन्हें surrender करने को कह सकता है।
इसे भी पढ़ें: SBI Credit Card Unblock कैसे करें? Block होने की असली वजह और मिनटों में समझें सही तरीका
Online process कैसे करें
कुछ cases में HDFC bank online closure request accept कर सकता है। लेकिन हर account type में direct online close option available हो, यह जरूरी नहीं है इसलिए पहले net banking या mobile app में option check करना चाहिए।
Step 1: Net banking में login करें
HDFC की net banking या mobile app खोलकर login करें। उसके बाद service request या account services section में जाएँ और account closure option देखें। अगर option दिख जाए, तो उस पर click करें।
Step 2: Closure request fill करें
अब account close करने का reason select करें। इसके बाद account number, branch details और registered mobile number verify करें। अगर balance transfer करना है, तो दूसरे account की details भी भरनी पड़ सकती हैं।
Step 3: OTP या password से confirm करें
Request submit करने से पहले OTP, transaction password या other security step पूरा करना होता है। यह complete करने के बाद request bank को भेज दी जाती है।
Step 4: Bank confirmation का wait करें
Request send करने के बाद आपके registered mobile number या email पर update आ सकता है। कुछ मामलों में bank branch visit भी कह सकता है, खासकर जब documents verify करने हों या card surrender करना हो।
Offline process कैसे करें
अगर आप safe और direct method चाहते हैं, तो branch visit सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यहाँ process ज्यादा clear होता है और mistakes भी कम होती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप Branch में जाएँ और साथ में valid ID proof, account details, debit card, cheque book और passbook लेकर जाएँ और ओहिर वहाँ Branch staff से account closure form माँगें। अगर form नहीं मिले, तो simple written application भी दे सकते है। उसमें account number, name, closure reason और signature जरूर करें।
ध्यान दे अगर account में पैसा बचा है, तो bank उसे cash, cheque या दूसरे account transfer के रूप में settle कर सकता है इसलिए आप पहले से decide कर लें कि आपको remaining balance कैसे लेना है। अब Bank आपका debit card, cheque book और passbook वापस ले सकता है इन्हें carefully आप hand over करें और receipt जरूर ले लें।
अब Request submit करने के बाद acknowledgement या receipt लेना बिल्कुल नहीं भूलना है यही आपके पास proof रहेगा कि आपने closure request दे दी थी।
इसे भी पढ़ें: एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद कैसे करें? आसान तरीका, जरूरी बातें 2026
जरूरी documents क्या लगेंगे
Account close करते समय आमतौर पर identity proof, account details और surrender items की जरूरत होती है इसलिए Aadhaar, PAN, driving licence या passport जैसे documents useful रहते हैं और अगर joint account है, तो दूसरे holder की consent भी लग सकती है। Minor account के case में guardian की presence जरूरी हो सकती है।
इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है
Account close करने से पहले auto debit बंद कर देना है। अगर कोई SIP, EMI या online subscription linked है, तो पहले उसे update करना है यदि ऐसा नहीं करते है तो आगे payment issue हो सकता है। Bank से final closure confirmation जरूर लेना है। यह future में किसी dispute, गलत deduction या confusion से बचा सकता है।
यदि account में negative balance दिख रहा है, तो उसे पहले clear करें। बिना dues clear किए closure process अधूरी रह सकती है।
कितना time लग सकता है
Offline branch visit के बाद account same day भी close हो सकता है, लेकिन कई बार 2 से 7 working days लग जाते हैं। Online request में verification की वजह से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है अगर documents में mismatch हो या कोई dues बाकी हों, तो process और लंबी हो सकती है। इसलिए पहले से सब कुछ check कर लेना बेहतर है।
Common problem और उसका solution
अगर closure confirmation नहीं आया, तो branch में जाकर receipt दिखाकर follow-up करें। अगर auto debit बंद नहीं हुआ, तो service provider और bank दोनों को तुरंत inform करें।
अगर account में pending charge दिख रहा है, तो उसका breakup माँगें। कई बार maintenance fee या non-maintenance penalty की वजह से issue आता है।
इसे भी पढ़ें: SBI Net Banking कैसे चालू करें? आसान Step-by-Step Guide 2026







