JoSAA Counselling 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट आई, कहीं आपकी सीट छूट तो नहीं गई? अभी देखें पूरा अपडेट

Published On: June 13, 2026
JoSAA Counselling 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट आई, कहीं आपकी सीट छूट तो नहीं गई? अभी देखें पूरा अपडेट

JoSAA Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment Result निकलने के बाद JEE Main और JEE Advanced के छात्रों  का इंतजार finally खत्म हुआ। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उन्हें IIT, NIT, IIIT या GFTI में कौन-सी सीट मिली है। जिन छात्रों को सीट मिली है, उनके लिए Seat Acceptance Fee, Online Reporting और Document Verification का प्रोसेस समय से पूरा करना बेहद आवश्यक है।

JoSAA Counselling 2026 Round 1 Latest Update

JoSAA के द्वारा Round 1 Seat Allotment Result आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन किया था, वे अब अपने Login Credentials की मदद से सीट आवंटन स्थिति देख सकते हैं।

Round 1 में सीट मिलने के बाद छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही Seat Acceptance Fee जमा करना पड़ेगा और Online Reporting का प्रोसेस पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: JEECUP 2026 Answer Key Out: सिर्फ 4 दिन का मौका, इस गलती को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान

JoSAA Counselling 2026 क्या है?

JoSAA यानी Joint Seat Allocation Authority देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को संचालित कराता है। इसके माध्यम से IITs, NITs, IIITs और कई Government Funded Technical Institutes में सीटों का आवंटन किया जाता है।

JEE Main और JEE Advanced में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्रों को विभिन्न संस्थानों और शाखाओं में प्रवेश दिया जायेगा। Counselling प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है जिससे देशभर के छात्र आसानी से इसमें भाग ले सकते हैं।

Round 1 Seat Allotment Result कैसे चेक करें?

यदि आपने JoSAA Counselling 2026 में भाग लिया है तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना Seat Allotment Result देख सकते हैं।

सबसे पहले आप JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Candidate Login विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना JEE Main या JEE Advanced Application Number, Password और Security Pin डालो। Login करने के बाद Seat Allotment Status स्क्रीन पर दिखाई देगा। अगर आप चाहें तो इसका PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Seat Allotment के बाद क्या करना होगा?

यदि आपको सीट मिल गयी है तो आपको Seat Acceptance Fee जमा करना होगा। इसके साथ Online Reporting और Document Upload प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा।

इसके लिए छात्रों के पास तीन विकल्प हैं

1. Freeze Option

यदि आप आवंटित सीट से पूरी तरह संतुष्ट हैं और आगे किसी अन्य सीट के लिए विचार नहीं करना चाहते तो Freeze विकल्प चुन सकते हैं।

2. Float Option

यदि आप वर्तमान सीट को सुरक्षित रखते हुए बेहतर संस्थान में सीट अपग्रेड चाहते हैं तो Float विकल्प चुन सकते हैं।

3. Slide Option

यदि आप उसी संस्थान में बेहतर ब्रांच की उम्मीद रखते हैं तो Slide विकल्प का चयन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित: 22 से 30 जून के बीच होगी परीक्षा, Admit Card और Exam City Slip पर आया बड़ा अपडेट

JoSAA 2026 Counselling Process को समझिए

इसके लिए सबसे पहले Registration और Choice Filling की प्रक्रिया होती है। इसके बाद Choice Locking की जाती है। फिर Round Wise Seat Allotment Results जारी होता हैं और प्रत्येक राउंड के बाद Seat Acceptance और Document Verification की प्रक्रिया होती है इसके बाद अंत में Final Admission संबंधित संस्थान द्वारा पूरा कराया जाता है।

Seat Acceptance Fee कितनी है?

JoSAA Counselling के दौरान सीट स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को Seat Acceptance Fee जमा करनी होती है। यह शुल्क अलग अलग Cotegory के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अगर आपको नवीनतम शुल्क Details पता करना है तो आप आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते है। फीस जमा करने के बाद ही सीट सुरक्षित मानी जाती है। इसलिए अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें।

Document Verification के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?

इसमें JEE Main Admit Card, JEE Main Rank Card, JEE Advanced Score Card, Class 10 Certificate, Class 12 Marksheet, Category Certificate, Income Certificate, Passport Size Photograph, Seat Allotment Letter और पहचान पत्र जैसे Documents की आवश्यकता पड़ सकती है।

JoSAA Round 1 Cutoff Trends क्या संकेत देते हैं?

हर वर्ष की तरह इस बार भी Computer Science, Artificial Intelligence, Data Science, Electronics और Electrical Engineering जैसी शाखाओं में Cutoff थोडा ज्यादा रहने की संभावना है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि Top Institutes में सीटों के लिए Competition अभी भी काफी मजबूत बना हुआ है। हालांकि बाद के राउंड में कुछ सीटों पर Closing Rank में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या Round 1 में सीट नहीं मिली तो क्या होगा?

यदि किसी अभ्यर्थी को Round 1 में सीट नहीं मिली तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। JoSAA Counselling कई राउंड में आयोजित होती है और अगले राउंड में सीट मिलने की संभावना बनी रहती है। बस आपको नियमित रूप से JoSAA Portal पर अपडेट देखते रहना है और अगले राउंड के परिणाम का इंतजार करना है।

Students के लिए जरूरी सलाह

कई बार छात्र Seat Acceptance Fee जमा करने या Document Verification की अंतिम तिथि चूक जाते हैं, जिससे उनकी सीट रद्द हो सकती है। इसलिए सभी निर्धारित तिथियों का पालन करना बेहद जरूरी है।

किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही मान्य मानें।

इसे भी पढ़ें: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल

JoSAA Round 1 Seat Allotment Result 2026 से जुड़े FAQs

1. JoSAA Round 1 Seat Allotment Result 2026 कब जारी हुआ?
Round 1 Seat Allotment List आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी गई है। छात्र Login करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
2. JoSAA Seat Allotment Result कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Number और Password की मदद से Login करें और Seat Allotment Status देखें।
3. Freeze और Float में क्या अंतर है?
Freeze में वर्तमान सीट अंतिम मानी जाती है जबकि Float में उम्मीदवार बेहतर सीट मिलने की संभावना बनाए रख सकता है।
4. अगर Seat Acceptance Fee जमा नहीं की तो क्या होगा?
निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है।
5. क्या अगले राउंड में सीट अपग्रेड हो सकती है?
हां, यदि आपने Float या Slide विकल्प चुना है तो अगले राउंड में सीट अपग्रेड हो सकती है।

JoSAA Counselling 2026 Official Links

Information Link
JoSAA Official Website Visit Here
Seat Allotment Login Check Status
Business Rules PDF Download
Schedule & Notices View Updates

Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है। किसी भी अपडेट, तिथि या प्रक्रिया की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।