PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल

Published On: June 6, 2026
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 ऐसे परिवारों के लिए है जो बिजली बिल का खर्च कम करना चाहते हैं। इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इससे न केवल बिजली की बचत हो सकती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी होती है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 क्या है?

यह भारत सरकार की एक राष्ट्रीय योजना है इसका उद्देश्य आम नागरिकों को Solar Energy से जोड़ना है। इस योजना के माध्यम से लोग अपने घर की छत पर Solar Panel लगवा सकते हैं और सरकार से आर्थिक मदद  प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार Solar System लगने के बाद कई वर्षों तक बिजली का खर्च काफी कम हो सकता है इसके आलावा Net Metering की सुविधा मिलने पर अतिरिक्त बिजली बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना 2026 में बड़ा बदलाव? जानें नए अपडेट का महिलाओं पर क्या पड़ेगा असर

योजना के मुख्य लाभ

इस योजना के माध्यम से परिवारों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिल सकती है। Solar Panel एक बार लगाने के बाद लंबे समय तक Use किए जा सकते हैं इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण में भी यह योजना महत्वपूर्ण रोल अदा करती है क्योंकि इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी शुरुआती लागत को काफी हद तक कम कर देती है।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी Solar Plant की क्षमता पर डिपेंड करती है। सामान्य तौर पर 1 किलोवाट और 2 किलोवाट के लिए अलग-अलग सहायता राशि निर्धारित की जाती है, जबकि 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सिस्टम पर कुल मिलाकर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी उपलब्ध हो सकती है।

राज्य सरकार द्वारा कुछ मामले में अतिरिक्त लाभ भी दे सकती है, इसलिए आवेदन से पहले अपने राज्य की स्थानीय DISCOM से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल

इस योजना का लाभ भारत का कोई भी पात्र नागरिक ले सकता है जिसके पास अपना आवासीय मकान हो और उस मकान की छत Solar Panel लगाने के लिए उपयुक्त हो। आवेदक के पास सक्रिय बिजली कनेक्शन होना चाहिए और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, बैंक खाता Details, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। कई मामलों में छत के मालिक से जुड़े दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: mAadhaar App बंद होने की तैयारी! New Aadhaar App डाउनलोड करने से पहले जान लें पूरी प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आपको आधिकारिक Solar Rooftop Portal पर जाना होगा। वहां अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करना होगा फिर इसके बाद मोबाइल नंबर और उपभोक्ता संख्या के माध्यम से पंजीकरण पूरा करना पड़ेगा। अब आप लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते है।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद अधिकृत Vendor के द्वारा Solar System लगाया जाएगा। निरीक्षण और Net Metering की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा सकती है।

क्या Solar Panel लगाकर कमाई भी हो सकती है?

जी हां। यदि आपके Solar Plant द्वारा उत्पादित बिजली आपकी घरेलू खपत से अधिक है तो अतिरिक्त बिजली को Grid में भेजा जा सकता है। Net Metering व्यवस्था के तहत इसका लाभ बिजली बिल में बदला जा सकता है। कुछ परिस्थितियों में इससे आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

किन लोगों के लिए यह योजना सबसे ज्यादा फायदेमंद है?

ऐसे परिवार जिनका मासिक बिजली बिल अधिक आता है, जिनके घर की छत खुली है और जो लंबे समय तक बिजली खर्च कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित हो सकती है। गांवों और छोटे शहरों में भी इस योजना के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है क्योंकि इससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क है?

ऑनलाइन पंजीकरण सामान्य रूप से नि:शुल्क होता है। हालांकि Solar Panel की स्थापना का खर्च सिस्टम की क्षमता और Vendor के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। सरकार की सब्सिडी इस लागत को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: PM Awas Yojana 2026 List Released: नई लाभार्थी सूची जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

1. क्या किराए के मकान में रहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं?
आमतौर पर योजना का लाभ उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम पर आवास और बिजली कनेक्शन हो।
2. सब्सिडी कब मिलती है?
Solar System की स्थापना और निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी जारी की जाती है।
3. क्या पूरे देश में यह योजना लागू है?
यह एक राष्ट्रीय योजना है, लेकिन स्थानीय प्रक्रिया संबंधित राज्य की DISCOM के अनुसार अलग हो सकती है।
4. क्या Solar Panel की Maintenance महंगी होती है?
सामान्य तौर पर इसकी देखभाल का खर्च कम होता है और समय-समय पर सफाई करना पर्याप्त माना जाता है।

Important लिंक

Official Website : https://pmsuryaghar.gov.in/

हमारी वेबसाइट : https://todaykhabar24.com/

Disclaimer: यहाँ पर दी गई समस्त जानकारी आधिकारिक स्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विवरणों पर आधारित है। किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य जांच करें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।