SBI ATM Card Apply 2026: घर बैठे नया ATM Card पाने का आसान तरीका, जानिए कितने दिन में मिलेगा कार्ड

Published On: April 10, 2026
SBI ATM Card Apply 2026

SBI ATM Card Apply कैसे करें: पता है आज SBI ATM Card केवल पैसे निकालने का माध्यम तक ही नहीं रह गया है, बल्कि Online Payment, Shopping, UPI Linking और कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है। यदि आपके पास अभी तक ATM Card नहीं है या आपका पुराना कार्ड बंद, खराब या एक्सपायर हो गया है, तो SBI नया Debit Card प्राप्त करने की आसान सुविधा देती है, बस आपको समझने कि जरूरत है।

SBI ATM Card क्या होता है?

SBI ATM Card एक Debit Card होता है जो सीधे आपके बैंक खाते से जुड़ा रहता है। इसकी सहायता से आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं, दुकानों पर भुगतान कर सकते हैं, Online Shopping कर सकते हैं और कई डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

SBI अलग-अलग प्रकार के Debit Card जारी करता है जिनमें Classic Card, Global Card, Platinum Card, Contactless Card और Premium Debit Card शामिल हैं। ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्ड का चयन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: SBI Credit Card अनलॉक कैसे करें: ब्लॉक होने के कारण, सही प्रक्रिया और आसान समाधान

SBI ATM Card Apply करने के तरीके

SBI ATM Card के लिए मुख्य रूप से तीन तरीके हैं। पहला इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से, दूसरा YONO SBI App के माध्यम से और तीसरा बैंक शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन करना।

यदि आपके पास Internet Banking Active है तो ऑनलाइन आवेदन सबसे आसान और तेज भी। इसके अलाव जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लगती है वे सीधे बैंक शाखा मे जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

Internet Banking से SBI ATM Card Apply कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको SBI Internet Banking में Login करना होगा। Login करने के बाद e-Services सेक्शन मे जाना होगा। यहां ATM Card Services का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद Request ATM/Debit Card विकल्प चुनना होगा।

उसके बाद अब अपना बैंक खाता चुनना होगा और जिस प्रकार का Debit Card चाहिए उसे Select करना होगा। इसके बाद मांगी गई Details भरना पड़ेगा और OTP Verification पूरा करना होगा अब आवेदन सफल होने के बाद Reference Number प्राप्त हो जाएगा जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।

आवेदन जमा होने के बाद बैंक आपके पते पर नया ATM Card भेज देगा।

YONO SBI App से SBI ATM Card Apply प्रोसेस

YONO SBI App के माध्यम से भी Debit Card के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको YONO App में Login करना पड़ेगा और Service Requests सेक्शन में जाना होगा।

इसके बाद ATM/Debit Card विकल्प चुनना होगा और New Card Request पर क्लिक करना होगा इतना करने के बाद आवश्यक Details भरकर आवेदन जमा करना होगा। OTP Verification के बाद आवेदन पूरा हो जाएगा। YONO के जरिए आवेदन करने का फायदा यह है कि पूरी प्रक्रिया मोबाइल से कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

बैंक शाखा में जाकर SBI ATM Card Apply कैसे करें?

यदि आप ऑनलाइन Apply नहीं करना चाहते हैं तो अपनी SBI शाखा में जाकर ATM Card के लिए फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना होगा और आवश्यक Documents की फोटो कॉपी उसके साथ लगाना होगा।

फॉर्म जमा करने के बाद बैंक अधिकारी आपके आवेदन को प्रोसेस करेंगे और नया ATM Card आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल

ATM Card आवेदन के लिए जरूरी Documents

आमतौर पर SBI ATM Card आवेदन के लिए बहुत अधिक Documents की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आपका खाता पहले से KYC Verified है तो प्रक्रिया और आसान हो जाती है।

Documents उद्देश्य
आधार कार्ड पहचान सत्यापन
पैन कार्ड KYC और बैंक रिकॉर्ड
पासबुक खाता सत्यापन
मोबाइल नंबर OTP Verification
पासपोर्ट साइज फोटो कुछ शाखाओं में आवश्यक

ATM Card कितने दिनों में घर पहुंचता है?

सामान्य परिस्थितियों में SBI ATM Card आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद लगभग 7 से 15 कार्य दिवस के भीतर आपके दिए पते पर पहुंच जाता है हालांकि कुछ क्षेत्रों में डाक व्यवस्था या अन्य कारणों से थोड़ा अधिक समय भी लग सकता है। आवेदन के बाद प्राप्त Reference Number की मदद से Status की Details प्राप्त कर सकते है।

SBI ATM Card के प्रमुख लाभ

SBI Debit Card के माध्यम से देशभर के लाखों ATM से पैसे नकालने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Online Shopping, POS Payment, Contactless Payment और International Transactions जैसी सुविधाएं भी कई कार्डों में उपलब्ध रहती हैं।

कई कार्डों पर दुर्घटना बीमा और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं भी दी जाती हैं जिससे Costomers को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिलता है।

ATM Card प्राप्त होने के बाद क्या करें?

जब नया ATM Card आपके पास पहुंच जाए तो सबसे पहले उसे Activate करना पड़ेगा। इसके लिए SBI ATM या YONO App का उपयोग कर सकते है। कार्ड Active होने के बाद अपना ATM PIN सेट करना होगा और PIN को किसी के साथ साझा बिलकुल भी नहीं करना है। सुरक्षा के लिए आप समय-समय पर PIN बदल सकते है।

SBI ATM Card Apply करते समय जरूरी सावधानियां

आवेदन के समय अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर सही डालें। गलत जानकारी होने पर कार्ड डिलीवरी में समस्या आ सकती है। OTP या ATM PIN किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक कभी भी फोन कॉल या मैसेज के माध्यम से आपका PIN नहीं मांगता है। यदि कार्ड प्राप्त नहीं होता है तो तुरंत बैंक शाखा या Customer Care से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना 2026 में बड़ा बदलाव? जानें नए अपडेट का महिलाओं पर क्या पड़ेगा असर

SBI ATM Card Apply कैसे करें इससे जुड़े महत्वपूर्ण FAQ

1. क्या SBI ATM Card के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
हाँ, Internet Banking और YONO SBI App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
2. ATM Card कितने दिनों में प्राप्त होता है?
आमतौर पर 7 से 15 कार्य दिवसों के भीतर कार्ड डिलीवर हो जाता है।
3. क्या नया ATM Card प्राप्त करने के लिए बैंक जाना जरूरी है?
नहीं, यदि Internet Banking या YONO उपलब्ध है तो घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।
4. यदि ATM Card खो जाए तो क्या करें?
तुरंत कार्ड ब्लॉक करें और नए कार्ड के लिए आवेदन करें।
5. क्या ATM Card पर वार्षिक शुल्क लगता है?
यह कार्ड के प्रकार और बैंक की नीति पर निर्भर करता है। नवीनतम शुल्क जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Important लिंक

SBI Official Website Visit Here
YONO SBI Open Here
SBI Customer Care Check Details

निष्कर्ष

SBI ATM Card Apply करना आज के समय में बेहद आसान हो गया है। चाहे आप Internet Banking का उपयोग करके करें, YONO App से करें या सीधे बैंक शाखा जाकर, कुछ आसान स्टेप्स में नया Debit Card प्राप्त कर सकते है। आवेदन करते समय सही जानकारी भरना और सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करें ताकि उन्हें भी SBI ATM Card आवेदन प्रक्रिया समझने में मदद मिल सके।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है, किसी भी बैंकिंग निर्णय से पहले SBI की Official Website या शाखा से जानकारी अवश्य सत्यापित कर लें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।