UP में Group C के लोगों के लिए बड़ी खबर है UPSSSC PET 2026 में scorecard अब केवल एक ही नहीं पूरे 3 साल तक valid रहेगा और last date को लेकर भी बड़ी राहत मिली है और आपको साफ साफ बताए तो पूरी details नीचे दी गयी है जिसे आपको miss बिलकुल भी नहीं करना है।
UPSSSC PET 2026 की पूरा details
UPSSSC PET का full form Preliminary Eligibility Test है। आपको बता दें यह Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission यानी UPSSSC के द्वारा कराया जाता है इसे पास करना जरूरी है ताकि आप आगे UP सरकार के Group C पदों की main recruitment में apply करने का chance मिल सके इसके आलावा आपको बता दें कमीशन ने इसका notification Advertisement No. 16-Exam/2026 के तहत release किया है जो 1 अगस्त 2026 को dated है।
इसका आवेदन process 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है और इसे भरने की last date 1 सितंबर 2026 है इसके आलावा जो candidates से फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाती है उनके लिए correction window 8 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी यानी अगर आपने name, फोटो या किसी और detail में mistake कर दी है तो घबराने की जरूरत नहीं आपके पास सुधारने का पूरा chance है।
इसके अतिरिक्त exam की तारीख अभी officially announce नहीं की गयी है। commision इसे अलग से notify करेगा तो हमारी सलाह यही है कि आप upsssc.gov.in को regularly check करते रहें ताकि कोई भी update miss ना हो।
इसे भी पढ़ें: CTET September 2026 Exam Postponed: बड़ी खबर! 6 सितंबर का Exam टला, जानिए अब क्या होगा?
कौन कौन कर सकता है UPSSSC PET 2026 के लिए Apply
PET में apply करने के लिए candidate का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Class 10 यानी High School पास होना जरूरी है इसके साथ ही यदि आपके पास इससे ऊंची qualification जैसे graduation या post graduation भी है तब भी आप eligible माने जाएंगे, बस शर्त इतनी है कि 10वीं पास होना compulsory है।
age limit की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है। इस age की calculation 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी इसके अलावा बताए तो SC, ST, OBC, महिला उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग candidates को सरकारी नियमों के अनुसार age में relaxation भी मिलेगा
एक जरूरी बात यह भी है कि apply करने से पहले आपका One Time Registration यानी OTR complete होना जरूरी है। बिना OTR के आप फॉर्म आगे नहीं बढ़ा पाएंगे इसलिए सबसे पहले यह काम निपटा लेना है।
PET Score अब 3 साल तक रहेगा Valid, समझिए इसका फायदा
यह इस पूरे notification की सबसे बड़ी और सबसे राहत भरी बात है कि पहले जो PET scorecard केवल एक साल के लिए valid होता था अब उसकी validity बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है मतलब एक बार अगर आपने अच्छे marks से PET clear कर लिया तो अगले तीन साल तक आने वाली कई main recruitments में आप उसी score के base पर apply कर सकते हैं।
इससे candidates का समय और पैसा दोनों बचेगा और बार बार हर साल PET देने का झंझट खत्म हो जाएगा तथा आप सीधे अपनी तैयारी main exams पर focus कर पाएंगे।
UPSSSC PET Exam Pattern कैसा होगा
PET exam offline mode में यानी OMR based होता है पेपर में objective type के questions आते हैं जिनमें multiple choice options दिए जायेंगे। कुल 100 questions पूछे जायेंगे और हर सही जवाब पर 1 मार्क्स मिलेगा। इस तरह पूरा पेपर 100 marks का होगा।
Exam को पूरा करने के लिए candidates को 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया गया है। negative marking भी लागू होती है और हर गलत answer पर 0.25 marks काटे जाते हैं इसलिए पेपर देते वक्त बिना सोचे समझे guess करने से बचना है।
पास होने के लिए candidates को कम से कम 33 percent marks लाने होते हैं इसके आलावा आपको बता दें पेपर में सामान्य ज्ञान, current affairs, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी और सामान्य विज्ञान जैसे कई sections से सवाल पूछे जाते हैं इसलिए तैयारी करते वक्त हर subject को बराबर समय देना है।
इसे भी पढ़ें: Delhi Police Constable PE&MT Postponed! अब 10 सितंबर को होगा Physical Test, जानिए पूरी खबर
Application Fee और Payment से जुड़ी details
UPSSSC हर category के लिए अलग अलग application fee रखता है जिसमें General और OBC candidates के लिए fee थोड़ी ज्यादा होती है जबकि SC, ST और PwBD candidates के लिए यह कम रखी जाती है। सही और updated fee amount के लिए official notification PDF जरूर check करें क्योंकि हर साल इसमें मामूली बदलाव हो सकता है।
fee का payment आप online माध्यम से कर सकते हैं जिसमें net banking, debit card, credit card और UPI जैसे विकल्प होते हैं। payment successful होने के बाद आपको एक confirmation receipt जरूर मिलेगा जिसे आपको safe रखना है।
UPSSSC PET 2026 में Apply Online कैसे करें
इसके लिए सबसे पहले आपको upsssc.gov.in पर जाकर One Time Registration पूरा करना है और इसके बाद PET 2026 के notification link पर click करके apply online वाले विकल्प को चुनना है।
अब अपनी basic details जैसे नाम, जन्मतिथि, qualification और category सही सही भरना है फिर इसके बाद फोटो और signature की scanned copy upload करनी होगी। इसके आलावा ध्यान रहे कि photo का size आमतौर पर 20 KB से 50 KB के बीच और signature का 10 KB से 30 KB के बीच होना चाहिए।
अब सारी details भरने के बाद application fee का payment कर देना है। payment complete होते ही form final submit हो जाएगा। Last में एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से check कर लेना है और उसका print out निकालकर अपने पास रख लेना है।
Admit Card और Exam Date को लेकर Latest Update
UPSSSC PET का admit card exam से लगभग 7 से 10 दिन पहले release किया जा सकता है। अभी exam date officially announce नहीं की गयी है इसलिए admit card की exact date भी pending है।
इसमें admit card download करने के लिए आपको upsssc.gov.in पर जाकर PET या Exam Interview section में जाना होगा और वहां download admit card वाले लिंक पर click करके अपना roll number और date of birth डालकर login करना है इसके बाद admit card स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे download करके प्रिंट निकाल लेना है और exam वाले दिन साथ ले जाना बिलकुल भी नहीं भूलना है।
इसे भी पढ़ें: RBI Grade B Result 2026 : 127 Shortlisted, अभी देखें PDF







