आज की ताजा खबर, CTET September 2026 exam का wait कर रहे candidates के लिए बड़ा twist देखने को आया है CBSE ने 6 सितंबर को होने वाली exam अचानक postpone कर दिया है और साथ में एक ऐसा नया मौका भी दिया है जो शायद आपकी पूरी planning ही बदल दे।
आखिर CTET September 2026 Exam Postponed का क्या है पूरा मामला
देखो CBSE की तरफ से release short notice के मुताबिक, CTET September 2026 की written exam जो 6 सितंबर 2026 को conduct होना था अब उसे postpone कर दिया गया है। नोटिस में साफ लिखा है कि नई date बाद में announce की जाएगी और फिलहाल बोर्ड ने postponement की exact वजह detail में नहीं बताया है लेकिन candidates के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
ऐसे मामलों में आमतौर पर CBSE आगे चलकर एक detailed information bulletin और revised schedule release करता है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है बस आपको official website पर नजर बनाए रखना होगा।
इसे भी पढ़ें: Delhi Police Constable PE&MT Postponed! अब 10 सितंबर को होगा Physical Test, जानिए पूरी खबर
पहले से Apply कर चुके Candidates क्या करें
यदि आपने पहले ही CTET September 2026 cycle के लिए apply कर दिया था तो आपको दोबारा apply करने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि आपका application already valid माना जाएगा और जैसे ही नई exam date आएगी आपको उसी application के आधार पर admit card मिलेगा इसलिए confusion में आकर दोबारा form मत भरिए वरना unnecessary fees और duplicate application की दिक्कत हो सकती है।
Application Window फिर से Open, 1 सितंबर तक मौका
CBSE ने जो सबसे बड़ी राहत दी है वह राहत यह है कि जो भी candidates ने अभी तक form नहीं भरा था, उनके लिए online application window को दोबारा खोल दिया गया है। यह window 25 अगस्त 2026 से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 तक चलेगी यानी अब आपके पास लगभग एक हफ्ते का समय है नया form भरने के लिए।
इसके आलावा यदि आप teaching field में career बनाना चाहते हैं और अभी तक CTET के लिए apply नहीं कर पाए हैं, तो यह मौका बिल्कुल मत गंवाइए। Application online mode में ही ली जा रही है और form भरने के लिए आपको ctet.nic.in पर जाना होगा।
आखिरकार Apply करने का Process कैसा रहेगा
इसके लिए आपको सबसे पहले official website खोलना है और वहां CTET September 2026 से जुड़े notification को ध्यान से पढ़ना है उसके बाद registration करके जरूरी documents और photo upload कर देना है और फिर application fee online माध्यम से जमा करना है अब Fee जमा करने के बाद form का printout जरूर निकाल करके रख लेना है क्योकि आगे चलकर यह काम आएगा।
इसे भी पढ़ें: RBI Grade B Result 2026 : 127 Shortlisted, अभी देखें PDF
CTET Exam क्यों है इतना महत्वपूर्ण
CTET यानी Central Teacher Eligibility Test उन candidates के लिए compulsory exam है जो सरकारी स्कूलों में teacher बनना चाहते हैं यह exam साल में दो बार conduct होता है और इसका certificate teacher recruitment में एक जरूरी eligibility criteria होता है तो यदि आपका सपना government teacher बनने का है तो यह exam आपके career का पहला बड़ा पड़ाव है।
यही वजह है कि exam का postpone होना लाखों candidates के लिए बड़ी खबर है क्योंकि इससे उनकी preparation timeline और आगे की planning दोनों पर असर पड़ता है।
अब आगे क्या Expect करें
फिलहाल तो CBSE ने केवल इतना confirm किया है कि exam postpone हुआ है और नई date जल्द बताई जाएगी इसलिए ऐसे मामलों में आमतौर पर बोर्ड कुछ हफ्तों के अंदर revised schedule release कर देता है इसलिए आपको बार-बार official website check करते रहना चाहिए और अपने registered mobile number तथा email पर भी नजर रखना चाहिए, क्योंकि CBSE जरूरी updates वहीं भेजता है।
अब जब तक नई date नहीं आती है यही सही रहेगा कि आप अपनी preparation पूरी गंभीरता से जारी रखें और आपको बता दें postponement का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि exam cancel हो गया है बल्कि इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आपको तैयारी के लिए थोड़ा extra समय मिल गया है।
इसे भी पढ़ें: UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 जारी! 23 अगस्त Exam से पहले जरूर चेक करें







