New Aadhaar App Registration 2026 को लेकर आधार कार्ड धारकों के बीच कई सवाल सामने आ रहे हैं। UIDAI ने New Aadhaar App को पेश किया है, जबकि पुराने mAadhaar App को धीरे-धीरे बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब ऐसे में जिन लोगों ने mAadhaar ऐप का इस्तेमाल किया है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि नया आधार ऐप क्या है, इसमें कौन-कौन से नए फीचर्स हैं और इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है।
नया आधार ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अगर आप भी नए आधार ऐप का इस्तेमाल शुरू करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।
Aadhaar App 2026 Overview
| विषय | नया आधार ऐप रजिस्ट्रेशन |
| जारी करने वाली संस्था | UIDAI |
| पुराना ऐप | mAadhaar App |
| नया ऐप | Aadhaar App |
| उपलब्ध प्लेटफॉर्म | Android और iPhone |
| मुख्य फीचर्स | फेस ऑथेंटिकेशन, QR वेरिफिकेशन, प्राइवेसी कंट्रोल |
| रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | uidai.gov.in |
इसे भी पढ़ें: mAadhaar App बंद होगी? सरकार ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, जानिए बड़े बदलाव
पुराना mAadhaar ऐप क्यों बंद किया जा रहा है?
UIDAI के अनुसार mAadhaar ऐप को कई वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। समय के साथ डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन पहचान सत्यापन के मानकों में काफी बदलाव आया है और इन्हीं बदलावों को ध्यान में रखते हुए इस नए और अधिक सुरक्षित प्लेटफॉर्म को विकसित किया गया है।
नया आधार ऐप आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसमें उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं इसका उद्देश्य आधार से जुड़ी सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाना है।
नए Aadhaar App में क्या खास है?
New Aadhar App में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो पहले उपलब्ध नहीं थे। अब उपयोगकर्ता डिजिटल रूप से अपना आधार सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर QR कोड के माध्यम से पहचान साझा कर सकते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से पहचान सत्यापन और भी अधिक सुरक्षित हो जाता है इसके आने से फर्जीवाड़े की संभावना भी कम हो सकती है इसके अलावा उपयोगकर्ता यह भी तय कर सकते हैं कि सत्यापन के दौरान उनकी कौन-कौन सी जानकारी साझा की जाए।
New Aadhar App डाउनलोड कैसे करें?
यदि आप एंड्रॉइड फोन का उपयोग करते हैं तो Google Play Store और iPhone है तो App Store खोल सकते है। सर्च बॉक्स में Aadhaar App लिखकर खोजें और डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि ऐप UIDAI द्वारा प्रकाशित किया गया है इसके बाद Install बटन पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर लें।
New Aadhaar App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

New Aadhar App में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना अकाउंट सेटअप कर सकते हैं तो चलिए जानते है की कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है
सबसे पहले आपको ऐप को खोलना है और डाउनलोड होने के बाद ऐप को ओपन करना है जैसे ही अप्प ओपन हो जाए तो ऐप आपसे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की पुष्टि करने के लिए कहेगा पुष्टि करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो।
नंबर डालने के बाद, डाले गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP जायेगा उसे दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया पूरा करें। और उसके बाद आता है फेस ऑथेंटिकेशन, सुरक्षा के लिए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी गई है और इसके साथ ही कैमरा अनुमति देने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
इतना काम पूरा होने के बाद ऐप को सुरक्षित रखने के लिए एक PIN सेट करें और उसके बाद अब आप अपनी आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं और डिजिटल आधार का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: UP Police Constable Exam City Intimation Slip 2026 Out: परीक्षा से पहले आया बड़ा अपडेट, अभी जानें अपना Exam City
क्या पुराने mAadhaar ऐप का डेटा अपने आप ट्रांसफर होगा?
नहीं। कई लोग यह मान रहे हैं कि पुराने ऐप का डेटा स्वतः नए ऐप में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। उपयोगकर्ताओं को नए आधार ऐप में दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा और आधार प्रोफाइल को फिर से जोड़ना होगा।
नए आधार ऐप के प्रमुख फीचर्स
| फीचर | फायदा |
| फेस ऑथेंटिकेशन | अधिक सुरक्षित पहचान सत्यापन |
| QR कोड शेयरिंग | पेपरलेस वेरिफिकेशन |
| प्राइवेसी कंट्रोल | जानकारी पर अधिक नियंत्रण |
| बायोमेट्रिक सुरक्षा | अतिरिक्त सुरक्षा |
| मल्टीपल प्रोफाइल सपोर्ट | परिवार के सदस्यों का प्रबंधन |
| डिजिटल आधार स्टोरेज | फिजिकल कॉपी की जरूरत कम |
पुराना mAadhaar App और नया Aadhaar App: अंतर क्या है?
| Points | mAadhaar App | नया Aadhaar App |
| डिजाइन | पुराना | मोडर्न |
| सुरक्षा | सामान्य | अधिक |
| फेस ऑथेंटिकेशन | नहीं | हां |
| QR सत्यापन | सीमित | बेहतर |
| प्राइवेसी कंट्रोल | कम | अधिक |
| भविष्य में सपोर्ट | बंद होने की प्रक्रिया में | सक्रिय |
क्या नया Aadhaar App सुरक्षित है?
UIDAI का कहना है कि नए ऐप को आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। फेस ऑथेंटिकेशन और बेहतर सुरक्षा तंत्र के कारण अनधिकृत उपयोग की संभावना काफी कम हो जाती है फिर भी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
रजिस्ट्रेशन के दौरान समस्या आने पर क्या करें?
यदि OTP नहीं आ रहा है, फेस ऑथेंटिकेशन में समस्या हो रही है या लॉगिन नहीं हो पा रहा है तो सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन जांचें और यह भी सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो। यदि समस्या बनी रहती है तो UIDAI के हेल्प सेंटर से संपर्क कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: AP EAMCET Result 2026 Live: क्या आज आएगा रिजल्ट? Scorecard Download Link, Rank Card और आगे क्या होगा जानें
Aadhaar App से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ
1. क्या mAadhaar ऐप पूरी तरह बंद हो गया है?
पुराने ऐप को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है और उपयोगकर्ताओं को नए ऐप पर जाने की सलाह दी जा रही है।
2. क्या नया Aadhaar App मुफ्त है?
हां, इसे बिना किसी शुल्क के डाउनलोड और उपयोग किया जा सकता है।
3. क्या आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है?
हां, OTP सत्यापन के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आवश्यक है।
4. क्या फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है?
कुछ सेवाओं और सत्यापन प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता हो सकती है।
5. क्या डिजिटल आधार फिजिकल आधार कार्ड की जगह ले लेगा?
फिलहाल नहीं, लेकिन डिजिटल आधार का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
महत्वपूर्ण लिंक
| UIDAI आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| My Aadhaar Portal | ओपन करें |
| सहायता केंद्र | Contact |
निष्कर्ष
अगर आप अभी भी mAadhaar App का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो New Aadhaar App के बारे में जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। नए ऐप में बेहतर security, face authentication और privacy features दिए गए हैं, जिससे Aadhaar verification पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो सकता है। किसी भी अपडेट या नई सुविधा के लिए UIDAI की official website पर नजर बनाए रखें।
Disclaimer: यह लेख केवल Information Purpose के लिए तैयार किया गया है। Aadhaar App से जुड़ी किसी भी नई update, feature या official announcement की पुष्टि करने के लिए UIDAI की official website और official notifications जरूर check करें। हम किसी भी policy change या technical update के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।







