PM Mudra Yojana 2026 मुख्य रूप से उन लोगो को आगे बढाने के लिए एक ऐसा सुनहरा बड़ा मौका है जो bussiness करना चाहते है अब इस योजना में ₹20 लाख तक का collateral-free loan मिलने की व्यवस्था की गई है, जिससे छोटे business को real support मिल सकता है।
अगर आप shop, service, trading, manufacturing या किसी micro business से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए काफी useful हो सकती है।
PM Mudra Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री Mudra Yojana, जिसे PMMY भी कहा जाता है, छोटे और non-corporate micro enterprises को loan support देने के लिए शुरू की गई थी। इसका main goal छोटे कारोबारियों को formal banking system से जोड़ने और financial inclusion बढाने के लिए है।
सीधी भाषा में कहें तो अगर आपके पास business idea है लेकिन property या heavy security देने की capacity नहीं है, तब भी इस scheme के जरिए loan के लिए apply किया जा सकता है यही वजह है कि यह योजना small entrepreneurs के बीच बहुत popular है।
इसे भी पढ़ें: Devina Tops CUET UG 2026: Kailash Gahlot की बेटी ने किया कमाल, Result के बाद अब सबकी नजर Counselling पर”
2026 में क्या नया मिला?
इस scheme का सबसे बड़ा update यह है कि अब Mudra loan limit बढ़ाकर ₹20 लाख तक कर दी गई है। Official government update के मुताबिक, पहले Tarun category तक loan limit ₹10 लाख थी, लेकिन अब eligible borrowers के लिए नई upper range जोड़ दी गई है।
यह खास तौर पर उन लोगों के लिए useful है जिन्होंने पहले loan लेकर उसे समय पर repay किया है।
Loan categories का मतलब
PM Mudra Yojana में loan तीन basic categories में शुरू हुई थी, और अब एक नई higher category भी जुड़ गई है। Shishu category छोटी जरूरतों के लिए है, Kishore category business growth के लिए है, और Tarun category बड़ी working capital जरूरतों को cover करती है।
और अब Tarun Plus के आने से उन borrowers को भी रास्ता मिल गया है जिन्हें पहले बड़े loan की जरूरत थी लेकिन scheme limit छोटी थी। इससे business expansion के opportunities और मजबूत हो गई हैं।
किसको मिल सकता है benefit?
यह योजना mainly उन लोगों के लिए है जो small business, service sector, trading, manufacturing, food-related काम या दूसरी income-generating activity से जुड़े हैं। New entrepreneurs, women entrepreneurs, shop owners, home-based business चलाने वाले लोग और service providers इसके under आ सकते हैं।
यानी अगर आप अपना काम शुरू करना चाहते हैं या existing business को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह loan आपके लिए relevant हो सकता है।
Collateral-free loan का simple Meaning
Collateral-free loan का मतलब यह है कि loan लेने के लिए आपको जमीन, property या किसी बड़ी security को गिरवी नहीं रखना पड़ता यही बात छोटे कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा फायदा बनती है।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि loan बिना जांच के मिल जाएगा। बैंक आपकी profile, business plan, repayment ability और banking history देखकर ही decision लेगा।
Documents क्या चाहिए?
Documents bank के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर Aadhaar Card, PAN Card, address proof, passport size photo, business proof, bank statement और business plan मांगा जाता है। अगर आपका business GST के दायरे में आता है, तो GST registration भी useful हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Punjab Police Constable Admit Card 2026: परीक्षा नजदीक, तुरंत चेक करें नया अपडेट
Apply कैसे करें?
PM Mudra Yojana के लिए आप public sector banks, private banks, regional rural banks, NBFCs और microfinance institutions के जरिए apply कर सकते हैं। Process बहुत ही simple है बस आपको branch में जाकर application form भरना होता है, business details देनी होती हैं और जरूरी documents जमा करने हैं।
इसके बाद bank verification करेगा। अगर आपका profile और business plan suitable पाया जाता है, तो loan approve हो सकता है। Approval के बाद amount disburse कर दी जाती है।
Selection में क्या देखा जाता है?
Bank सबसे पहले यह देखता है कि आपका business कितना practical है उसके बाद cash flow, turnover expectation, credit history और loan का use किस काम में होगा, यह सब check किया जाता है।
अगर आपने पहले किसी loan को सही समय पर चुकाया है, तो आपका case stronger माना जा सकता है। खासकर Tarun Plus category में repayment history बहुत important होती है।
इस scheme के फायदे
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि small business owners को बिना गारंटी finance मिल सकता है इससे नए काम शुरू करना आसान होता है और existing business को expand करना भी संभव हो जाता है। Women entrepreneurs और first-time borrowers के लिए यह एक बड़ा support system बन सकता है।
कहां सावधानी रखनी चाहिए?
Loan लेते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आपको repayment को हल्के में नहीं लेना है। Approval मिलना जितना important है, उतना ही जरूरी समय पर EMI भरना भी है।
अगर repayment delay हुआ, तो आगे दूसरी borrowing में problem आ सकती है इसलिए loan को केवल जरूरत के हिसाब से लें और business growth में ही इस्तेमाल करें।
Expert opinion
अगर किसी छोटे business owner के पास अच्छा काम है लेकिन capital की कमी है, तो PM Mudra Yojana एक strong opportunity हो सकती है। खासकर Tarun Plus आने के बाद उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो अपने business को अगले level पर ले जाना चाहते हैं।
लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह free money नहीं है। इसे सही planning के साथ use करना होगा, तभी इसका असली फायदा मिलेगा।
PM Mudra Yojana 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1. PM Mudra Yojana 2026 में कितना loan मिलता है?
अब इस scheme के तहत ₹20 लाख तक loan मिल सकता है।
2. क्या इसमें guarantee देनी पड़ती है?
नहीं, यह collateral-free loan scheme है, इसलिए आमतौर पर guarantee की जरूरत नहीं होती।
3. Tarun Plus क्या है?
यह नई category है जिसमें eligible borrowers को ₹10 लाख से ऊपर और ₹20 लाख तक loan दिया जा सकता है।
4. क्या first-time borrower apply कर सकता है?
हाँ, लेकिन higher category के लिए bank की assessment important होती है।
5. क्या यह सिर्फ business के लिए है?
हाँ, यह non-corporate और non-farm small business के लिए है।
PM Mudra Yojana 2026 से जुड़े Important Links
| Purpose | Official Link |
|---|---|
| PM Mudra Yojana (PMMY) Complete Scheme Details | View Official Details |
| Latest Update: Loan Limit Increased to ₹20 Lakh | Read PIB Official Update |
| PM Mudra Yojana Official Government Information Portal | Visit India.gov.in |
| Press Information Bureau (PIB) Government Announcements | Open PIB Website |
| Mudra Official Website | Visit MUDRA Portal |
| Mudra Loan Application Forms & Bank Information | Download Forms & Guidelines |
Note: PM Mudra Loan से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों का उपयोग करें।







