यदि आपका SBI Savings Account अब use में नहीं है, तो उसे सही तरीके से बंद करना जरूरी है। सिर्फ ATM card cut कर देने से account close नहीं होता है, बल्कि proper banking process follow करना पड़ता है।
इस guide में आप step by step समझेंगे कि SBI Savings Account close कैसे करते है, कौन से documents लगते हैं, branch में क्या करना होता है, balance कैसे settle होता है, और किन mistakes से बचना चाहिए।
SBI Account Close करने से पहले क्या समझें
SBI account close करना normal process है, लेकिन इसमें कुछ important steps होते हैं बस आपको branch में जाकर written request देना होता है, identity proof देना होता है और account का remaining balance settle कराना होता है।
यदि आपके account से कोई auto-debit, EMI, UPI link, salary credit, subsidy, या recurring payment जुड़ा है, तो account बंद करने से पहले उसे update या cancel करना चाहिए ऐसा नहीं करने पर आगे परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: SBI Net Banking कैसे चालू करें? आसान Step-by-Step Guide 2026
SBI Account Close करने की प्रक्रिया
इसके लिए सबसे पहले आप Branch में जाकर account closure form मांगें। कई जगह यह counter पर मिल जाता है और staff आपको application भरने में guide भी करता है। ध्यान रहे Form में account holder name, account number, mobile number, reason for closure, और balance settlement option भरना होता है Details बिल्कुल सही और same भरना है।
इतना करने के बाद Form के साथ identity proof और account related items देना होता हैं। आम तौर पर passbook, cheque book, ATM card, और linked items submit करने को कहा जाता है। यदि आपके account में पैसा बचा है, तो उसे cash, transfer, या bank-approved method से लिया जा सकता है। Settlement branch policy के हिसाब से होता है।
इतना process पूरा करने के बाद आपको Form submit कर देना है और receipt या acknowledgment जरूर ले लेना है यही proof होता है कि आपने closure request दी है।
कौन से documents चाहिए
Account close करने के लिए सामान्य तौर पर KYC documents और account related items चाहिए होते हैं। Branch अपनी policy के हिसाब से extra document भी मांग सकती है। आमतौर पर आपको Aadhaar card, PAN card, passbook, ATM card, cheque book, और अगर joint account है तो दूसरे holder की consent भी साथ ले जानी चाहिए।
close करने से पहले ये सावधानियाँ रखें
सबसे पहले check करें कि कोई pending cheque, standing instruction, EMI, loan installment, subscription payment, या tax-related deduction pending तो नहीं है यदि कुछ भी pending है, तो पहले उसे clear करें।
दूसरी बात, account में zero balance या settlement-ready balance रखें अगर छोटी amount भी रह गई, तो closure delay हो सकता है और तीसरी बात, registered mobile number, email, और linked UPI apps update कर लें। Account बंद होने के बाद इन services पर असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद कैसे करें? आसान तरीका, जरूरी बातें 2026
फीस और charges का क्या नियम है
Account closure charges समय और bank policy के हिसाब से बदल सकते हैं। कई बार account open करने के बहुत कम समय बाद close करने पर charges लग सकते हैं इसलिए branch जाने से पहले latest rule confirm करना best रहता है। अगर आपने account recently open किया है, तो charges की जानकारी पहले से लेना smart step है।
ऑनलाइन close हो सकता है या नहीं
बहुत से लोग सोचते हैं कि SBI account पूरी तरह online close हो जाएगा, लेकिन practical process में अक्सर branch visit और physical request की जरूरत होती है। कुछ information online मिल सकती है, लेकिन final closure generally branch level पर होता है।
इसलिए safe और correct way के लिए nearest home branch visit करना सबसे reliable method है।
एक simple example
मान लीजिए आपके SBI account में पहले salary आती थी, लेकिन अब नया account use कर रहे है तो ऐसे में old account में बची रकम settle कराकर, passbook और ATM card जमा करके closure request देना सही रहेगा। इस simple process से पुराना account cleanly बंद हो जाएगा और future confusion भी नहीं रहेगा।
फायदे और नुकसान
फायदा यह है कि unnecessary account active नहीं रहेगा और fraud risk कम होगा इसके आलावा banking record भी clean रहेगा। Unused account पर future maintenance issue भी नहीं आएगा। अब बात करे नुकसान कि तो यह हो सकता है कि अगर linked services check नहीं किये तो कुछ payment fail हो सकते हैं इसलिए close करने से पहले सभी important links carefully verify करें।
इसे भी पढ़ें: UPI क्या है? Payment करने से पहले जानें इसकी Limit, UPI ID और Safe Use Guide 2026
SBI Savings Account close से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1. SBI Account Close करने में कितना समय लगता है?
यह branch verification, document checking, और balance settlement पर depend करता है। सब कुछ सही हो तो प्रक्रिया जल्दी हो सकती है।
2. क्या पासबुक और ATM card देना जरूरी है?
हाँ, आम तौर पर passbook, ATM card, और cheque book submit करने को कहा जाता है। Bank इन्हें cancel या destroy कर सकता है।
3. क्या joint account भी बंद हो सकता है?
हाँ, लेकिन joint account में सभी holders की consent या required signature की जरूरत पड़ सकती है।
4. क्या zero balance जरूरी है?
Account close करने से पहले balance settle करना जरूरी होता है। अगर पैसा बचा है, तो उसे withdraw या transfer कर लें।
5. क्या close करने के बाद account वापस खुल सकता है?
आम तौर पर बंद account reopen नहीं होता। जरूरत हो तो नया account open करना पड़ता है।
Official links
Latest banking information और branch-related support के लिए official SBI website useful रहती है।
Official website: https://www.onlinesbi.sbi/
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। आवेदन से पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट या अपनी शाखा से नवीनतम नियम अवश्य जांचें।







