Voter ID Card को 2026 में Online Apply कैसे करना है अभी जानो आसान तरीका

Published On: March 7, 2026
Voter ID Card को 2026 में Online Apply कैसे करना है अभी जानो आसान तरीका

देखो भाई अगर आप 18 साल के हो गए हैं और अभी तक आपका Voter ID Card नहीं बना है, तो ये article पूरी तरह आपके लिए ही है। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि Voter ID बनवाना कोई मुश्किल काम है लेकिन आपको बता दें सच यह है कि अब पूरी प्रक्रिया online हो गयी है और आप घर बैठे mobile या laptop से apply कर सकते है।

यहाँ पर हम आपको पूरा process और साडी चीजें बताएंगे की क्या कैसे करना होता है।

Voter ID Card आखिर होता क्या है

Voter ID Card को official रूप से EPIC यानी Electors Photo Identity Card कहते है आपकी जानकारी के लिए बता दें इसे Election Commission of India release करता है और यह इस बात का सबूत होता है कि आप एक registered voter हैं यानी आपको वोट डालने का अधिकार है।

लेकिन इसका use सिर्फ Vote डालने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह एक valid identity proof और कई जगह address proof के तौर पर भी मान्य है जैसे बैंक खाता खुलवाना हो, sim card लेना हो या फिर किसी सरकारी योजना का फॉर्म भरना हो, बहुत जगह Voter ID काम आ जाता है, इसलिए इसे बनवाना हर eligible नागरिक के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar में पुराना नंबर बंद है? अभी जानें क्या करें

Voter ID बनवाने के लिए eligibility क्या है

Voter ID के लिए apply करने की सबसे basic शर्त उम्र है। जिस साल की first जनवरी को आपकी उम्र 18 साल पूरी हो रही है, आप उसी साल से apply करने के eligible हो जाते हैं इसके अलावा आप भारत के नागरिक होना जरूरी है और साथ ही जिस area से आप apply कर रहे हैं वहां का आपका सामान्य निवास होना चाहिए। एक अच्छी बात यह है कि अब कुछ नियमों के तहत 17 साल की उम्र में भी advance registration किया जा सकता है, ताकि 18 साल पूरे होते ही voter list में नाम अपने आप जुड़ जाए।

Voter ID Card 2026 के लिए जरूरी Documents

Apply करने से पहले documents तैयार रखना सबसे जरूरी step है ताकि form भरते वक्त बीच में रुकना ना पड़े। इसमें सबसे पहले आपको एक age proof देना होता है, जिसके लिए birth certificate, 10वीं की marksheet या Aadhaar card इस्तेमाल किया जा सकता है इसके साथ ही address proof भी देना होता है जिसमें ration card, bank passbook, बिजली या पानी का हाल का बिल या passport चलता है।

इसके आलावा एक passport size photo भी चाहिए होती है, जो recent हो और सफेद background पर खींची गई हो। सच में कहे तो अगर आपके पास Aadhaar card है तो सबसे आसान रास्ता वही है क्योंकि इसमें age proof और address proof दोनों एक साथ काम कर जाते हैं।

Voter ID Card के लिए Online Apply कैसे करें

देखो भाई Election Commission ने अब पूरी voter registration की सुविधा voters.eci.gov.in पर shift कर दिया है। पहले जो पुराना nvsp.in पोर्टल इस्तेमाल होता था वो अब redirect होकर इसी नए portal पर ले जाता है, इसलिए confuse होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको इस official website पर जाकर एक account बनाना  है इसके लिए अपना mobile number, email ID डालना है और आगे बढ़ना है तथा मोबाइल और ईमेल पर आया हुआ OTP verify करने के बाद आपका login तैयार जायेगा।

अब Login होने के बाद New Voter Registration वाला section ढूँढना है और वहां Form 6 पर क्लिक करके यह form नए voter के लिए इस्तेमाल करना है इसमें अपना राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, नाम, पिता या माता का name, DOB date, address और contact details भरना है इसके बाद ऊपर बताए गए documents scan करके upload कर देना है।

सारी details ध्यान से भरने के बाद Preview and Submit पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है बस Submit करते ही आपको एक Application Reference Number मिल जाता है, इसे संभालकर रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आगे status check करने में यही काम आएगा।

अगर आप पहले से voter list में हैं और सिर्फ अपना पता बदलना चाहते हैं, तो इसके लिएआपको Form 8 भरना पड़ता है और वहाँ name या DOB जैसी गलतियां ठीक करनी हों तो उसके लिए भी correction वाला option portal पर अलग से मिल जाता है।

Apply करने के बाद आगे क्या होता है

Form submit करने के बाद आपके आवेदन की physical verification होता है इसके लिए आपके इलाके का Booth Level Officer यानी BLO आपके दिए गए पते पर visit करता है, इसलिए वहां दिए गए documents तैयार रखना अच्छा रहता है। सामान्य तौर पर यह verification करीब 15 दिन के अंदर हो जाती है, और उसके बाद Electoral Registration Officer यानी ERO फाइनल approval देता है।

पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 से 30 दिन तक का समय लग सकता है, हालांकि यह समय अलग-अलग जगह BLO के काम के हिसाब से थोड़ा आगे पीछे हो सकता है अगर तय समय में BLO आपके पते पर नहीं आता, तो घबराने की जरूरत नहीं, आप voters.eci.gov.in पर मौजूद grievance section में शिकायत डाल सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card में Email जोड़ना हुआ आसान! नया Update जरूर जानें

Voter ID Application Status कैसे check करें

Apply करने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल रहता है कि आवेदन का status क्या है इसके लिए फिर से voters.eci.gov.in पर जाना है और Track Application Status वाले option पर क्लिक करना है यहां अपना वो Reference Number डालना होता है जो submit करते समय मिला था, साथ में अपना राज्य select करें और search करें।

स्क्रीन पर आपको तुरंत दिख जाएगा कि आपका आवेदन अभी process में है, verification हो चुका है या approve हो गया है अगर status में कोई दिक्कत दिखे तो उसी page से आगे की जानकारी भी मिल जाती है कि कहां पर रुकावट आई है।

e-EPIC Card Online Download कैसे करें

एक बार आवेदन approve हो जाए तो सबसे बड़ी राहत यह है कि आपको physical card के आने का इंतजार नहीं करना पड़ता है e-EPIC यानी digital voter ID card को आप उसी दिन या कुछ ही घंटों में portal से download कर सकते हैं इसके लिए आपको voters.eci.gov.in पर login करना पड़ता है और e-EPIC Download वाला tab खोलना पड़ता है यहां आपको दो तरीके मिलते हैं, या तो आप अपना EPIC नंबर डालें या फिर वही Reference Number जो form submit करते समय मिला था। साथ में state select करके search कर सकते है।

Search करते ही आपकी details स्क्रीन पर दिखने लगेंगी अगर आपका mobile number पहले से registered है तो Send OTP बटन पर क्लिक करके OTP आने पर उसे डाल देना होता है और Verify करना पड़ता है। अगर मोबाइल नंबर link नहीं है तो एक बार face liveness check के जरिए e-KYC पूरा करना पड़ता है। Verification पूरा होते ही Download e-EPIC बटन दबाकर आप अपना PDF कार्ड सीधा download कर सकते हैं।

यह PDF card एक secure QR code के साथ आता है और voting के लिए पूरी तरह valid माना जाता है यानी आपको हमेशा physical कार्ड ही साथ रखने की मजबूरी नहीं है, मोबाइल में सेव किया हुआ e-EPIC भी काम कर जाता है।

बेहतर होगा कि आप Voter Helpline App भी अपने मोबाइल में install कर लें, क्योंकि इस app से भी e-EPIC download करना, booth की जानकारी देखना और BLO का contact ढूंढना काफी आसान हो जाता है।

Physical Voter ID Card कब तक मिलता है

e-EPIC तुरंत मिल जाता है लेकिन असली प्लास्टिक जैसा physical card India Post के जरिए आपके पते पर भेजा जाता है इसमें आमतौर पर approval के बाद 15 से 30 दिन तक का समय लग जाता है अगर इतने दिन बीत जाने के बाद भी कार्ड ना पहुंचे तो अपने local Election Office से संपर्क करना सही रहेगा।

एक बात हमेशा याद रखें कि पूरी Voter ID प्रक्रिया पूरी तरह free है, इसके लिए कोई भी सरकारी फीस नहीं ली जाती। अगर कोई एजेंट या व्यक्ति पैसे मांगे तो सावधान हो जाइए, यह गलत तरीका है।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Mobile Number Update 2026: पुराना नंबर बंद है? ऐसे करें Update

Voter ID खो जाए या गलती हो तो क्या करें

अगर आपका पुराना Voter ID कार्ड कहीं खो गया है तो नए EPIC number के लिए दोबारा apply करने की जरूरत नहीं है बल्कि उसी portal से duplicate कार्ड की request डाल सकते है इसके लिए replacement वाला option चुनकर वजह बताई जाती है और फिर collection का तरीका select करके आगे बढ़ा जाता है। वहीं अगर कार्ड में नाम, जन्मतिथि या पते में कोई गलती है, तो correction के लिए portal पर अलग से form उपलब्ध है, और सुधार के बाद EPIC number वही पुराना रहता है, सिर्फ बाकी details update हो जाती हैं।

Apply करते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें

Form भरते समय अपनी सारी details Aadhaar या किसी official document के मुताबिक ही डालना है ताकि verification में कोई दिक्कत ना आए साथ ही Photo अपलोड करते वक्त हमेशा साफ और recent फोटो चुनना है और धुंधली फोटो की वजह से भी application reject हो सकता है। Reference Number को अपने फोन में या किसी नोटबुक में जरूर लिख कर रखना है।

अगर mobile number बदल गया है तो पहले Form 8 के जरिए उसे update करवा लेना है वरना OTP आने में दिक्कत होगी और सबसे जरूरी बात हमेशा official website voters.eci.gov.in का ही इस्तेमाल करें, किसी third party website या app पर अपनी details कभी ना डालें।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar में कौन सा Mobile Number Link है? ऐसे करें Official Verification

Voter ID Card से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs

1. क्या Voter ID Card बनवाने की कोई फीस लगती है?
नहीं, नए Voter ID के लिए apply करना पूरी तरह मुफ्त है। इसके लिए कोई सरकारी शुल्क नहीं लिया जाता।
2. Voter ID बनने में कितना समय लगता है?
सामान्य तौर पर BLO verification और ERO approval मिलाकर करीब 15 से 30 दिन लगते हैं, हालांकि e-EPIC approval के तुरंत बाद भी डाउनलोड किया जा सकता है।
3. क्या 17 साल की उम्र में Voter ID के लिए apply कर सकते हैं?
हां, advance registration के तहत 17 साल की उम्र में भी आवेदन किया जा सकता है, ताकि 18 साल पूरे होते ही नाम voter list में अपने आप शामिल हो जाए।
4. e-EPIC और physical Voter ID में क्या फर्क है?
e-EPIC एक digital PDF version है जिसे तुरंत download किया जा सकता है, जबकि physical card डाक के जरिए आपके पते पर भेजा जाता है। दोनों ही voting के लिए equally valid हैं।
5. पता बदलने पर Voter ID कैसे transfer करें?
अगर आप दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं तो नए Form 6 की जगह Form 8 भरकर पता transfer करवाया जाता है।
5. BLO घर पर verification के लिए ना आए तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में voters.eci.gov.in पर grievance section में शिकायत दर्ज करें या नजदीकी CSC सेंटर से मदद लें।

Important Links

Official Resources
Important Links
Voter Registration & Election Services

Official Service Purpose Action
  Voter Registration Portal New Voter Registration और अन्य voter services
Open Portal →
  Election Commission of India ECI की official information, notices और election services
Visit ECI →
 Electoral Roll Search Voter List में नाम और electoral roll details खोजने के लिए
Search Voter List →

Disclaimer: यह article केवल information के goal से लिखा गया है, Voter ID Card से जुड़ी अंतिम और सटीक जानकारी के लिए हमेशा Election Commission of India की official website voters.eci.gov.in पर ही visit करें।

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।