देखो ABHA Card भारत सरकार की एक डिजिटल हेल्थ सुविधा है, जिसके माध्यम से आपकी स्वास्थ्य संबंधी Details एक डिजिटल पहचान से जुड़ सकती है। यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट, इलाज का रिकॉर्ड और हेल्थ हिस्ट्री को सही से व्यवस्थित तरीके से रखना चाहते हैं, तो ABHA Card आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
ABHA Card आखिर क्या है?
ABHA का full form Ayushman Bharat Health Account है। यह एक यूनिक डिजिटल हेल्थ पहचान संख्या होता है जो किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ने में मदद करती है। सरल शब्दों में समझें तो यह आपकी हेल्थ पहचान है। जैसे बैंकिंग में खाता संख्या होती है, वैसे ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ABHA Number काम करता है।
इसके माध्यम से व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री, जांच रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुरक्षित डिजिटल रूप में रखी जा सकती है। सरकार का उद्देश्य यह है कि नागरिकों को बार-बार कागजी रिकॉर्ड लेकर अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें और जरूरत पड़ने पर उनकी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रूप से उपलब्ध हो सके।
इसे भी पढ़ें: UGC NET जून 2026 Exam Date घोषित: 22 से 30 जून के बीच होगी परीक्षा, Admit Card और Exam City Slip पर आया बड़ा अपडेट
2026 में ABHA Card की चर्चा इतनी ज्यादा क्यों हो रही है?
सरकारी और निजी अस्पतालों में डिजिटल रिकॉर्ड रखने का प्रोसेस बढ़ रहा है। ऐसे में ABHA Card एक ऐसे माध्यम के रूप में सामने आया है जो मरीज और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच डिजिटल कनेक्शन स्थापित करता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखना उतना ही सामान्य हो जाएगा जितना आज बैंकिंग का ऑनलाइन होना है। यही वजह है कि ABHA Card को भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
ABHA Card बनने के बाद आपको क्या फायदा होगा?
बहुत से लोग सोचते हैं कि यह केवल एक और सरकारी कार्ड है, लेकिन रियल में इसका उद्देश्य काफी अलग है। ABHA Card का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी स्वास्थ्य जानकारी एक व्यवस्थित डिजिटल पहचान से जुड़ जाती है।
मान लीजिए आपने किसी अस्पताल में इलाज करवाया और कुछ महीनों बाद किसी दूसरे डॉक्टर से सलाह लेना पड़ गया इस Condition मे यदि दोनों अस्पताल डिजिटल हेल्थ नेटवर्क से जुड़े हैं, तो आपकी अनुमति मिलने पर संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं। इससे इलाज की प्रक्रिया अधिक आसान और व्यवस्थित हो सकती है।
इसके अलावा बार-बार रिपोर्ट संभालने की भी परेशानी कम हो सकती है। कई लोग वर्षों पुराने दस्तावेज खो देते हैं इसलिए ABHA Card भविष्य में टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन हेल्थ सर्विस और डिजिटल मेडिकल मैनेजमेंट में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
क्या ABHA Card बनवाना अनिवार्य है?
अभी तक तो ABHA Card सभी नागरिकों के लिए तो अनिवार्य नहीं है। हालांकि सरकार लगातार डिजिटल हेल्थ मिशन को आगे बढ़ा रही है और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है।
यदि आप अपनी हेल्थ हिस्ट्री को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना चाहते हैं या भविष्य की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो ABHA Card बनवाना एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
ABHA Card कौन बना सकता है?

भारत का लगभग हर नागरिक ABHA Card के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए किसी विशेष आय वर्ग, जाति या क्षेत्र की Criteria नहीं है। यदि आपके पास आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध है, तो कुछ मिनटों में हेल्थ ID बनाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल
ABHA Card बनाने के लिए क्या चाहिए?
ABHA Card बनवाने के लिए बहुत अधिक दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ती। सामान्य रूप से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो OTP Verification के बाद रजिस्ट्रेशन और भी आसान हो जाता है। कुछ मामलों में वैकल्पिक पहचान माध्यमों का उपयोग भी किया जा सकता है, लेकिन आधार आधारित प्रक्रिया सबसे तेज मानी जाती है।
मोबाइल से ABHA Card कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले आपको Official ABHA Portal खोलना होगा। वहां Create ABHA Number का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद आधार आधारित रजिस्ट्रेशन चुनना होगा। जब आप आधार नंबर दाल देंगे तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
OTP सत्यापन के बाद आपकी बेसिक जानकारी सिस्टम में दिखाई दे सकती है। जानकारी की पुष्टि करने के बाद कुछ ही समय में आपका ABHA Number तैयार हो जाता है इसके बाद डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकते है और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी मीकल सकते है।
ABHA Number और ABHA Card में क्या अंतर है?
ABHA Number आपकी यूनिक हेल्थ पहचान संख्या होती है जबकि ABHA Card उसी पहचान का डिजिटल कार्ड स्वरूप होता है। यानी ABHA Number आपकी पहचान है और ABHA Card उस पहचान को देखने तथा उपयोग करने का माध्यम है।
क्या आपकी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहती है?
ABHA Card को लेकर सबसे ज्यादा सवाल डेटा सुरक्षा को लेकर पूछे जाते हैं। बहुत से लोग चिंतित रहते है कि कहीं उनकी निजी स्वास्थ्य Details किसी और के पास तो नहीं पहुंच जाएगी। सामान्य रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड साझा करने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यक्ति अपने डेटा पर नियंत्रण बनाए रख सके।फिर भी किसी भी डिजिटल सेवा की तरह उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहें और केवल Official Portal एवं विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
ABHA Card किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?
यदि किसी व्यक्ति को नियमित रूप से अस्पताल जाना पड़ता है, लंबे समय तक इलाज चल रहा है, तो ABHA Card काफी उपयोगी हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह मददगार साबित हो सकता है क्योंकि उनके पास अक्सर कई वर्षों की मेडिकल हिस्ट्री होती है।
इसके अलावा ऐसे लोग जो अपनी हेल्थ रिपोर्ट को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखना चाहते हैं, उन्हें भी यह डिजिटल सुविधा उपयोगी लग सकती है।
भविष्य में ABHA Card की भूमिका क्या हो सकती है?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक डिजिटल और डेटा आधारित होने जा रही है। ऐसे में ABHA Card नागरिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण डिजिटल पुल की तरह काम कर सकता है।
यही कारण है कि कई लोग अभी से अपना ABHA Account बनवा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसे भी पढ़ें: mAadhaar App बंद होने की तैयारी! New Aadhaar App डाउनलोड करने से पहले जान लें पूरी प्रक्रिया
ABHA Card से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ
1. ABHA Card क्या होता है?
यह एक यूनिक डिजिटल हेल्थ पहचान है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ने में मदद करती है।
2. क्या ABHA Card मुफ्त में बनता है?
हां, ABHA Card बनाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
3. ABHA Number कितने अंकों का होता है?
ABHA Number 14 अंकों की यूनिक हेल्थ पहचान संख्या होती है।
4. क्या मोबाइल से ABHA Card बनाया जा सकता है?
हां, आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन से भी ABHA Card बनाया जा सकता है।
5. क्या ABHA Card पूरे भारत में उपयोग किया जा सकता है?
यह राष्ट्रीय डिजिटल हेल्थ मिशन का हिस्सा है और देशभर में उपयोग के लिए विकसित किया गया है।
महत्वपूर्ण लिंक
Official ABHA Portal: Visit Here
National Health Authority: Visit Here
ABDM Official Website: Visit Here







