देखो भाई यदि आप Caste Certificate बनवाना है पर समझ नहीं आ रहा कि apply कहां से करें और कौन से documents लगेंगे? यह article आपकी हर उलझन खत्म करने वाला है। मैं shubham, serviceverity.com पर ऐसी ही useful जानकारी आसान language में share करता हूं, तो चलिए बिना समय गंवाए पूरी process जानते हैं।
आखिर Caste Certificate पत्र होता क्या है?
यह एक ऐसा official document है जो यह prove करता है कि कोई व्यक्ति किस category जैसे SC, ST, OBC या EWS से belong करता है। इसका use ज्यादातर admission, scholarship, government job reservation और इसके आलावा सरकारी schemes का फायदा लेने के लिए किया जाता है।
इसके अतिरिक्त बहुत से लोग सोचते हैं कि यह केवल students के लिए जरूरी है लेकिन actually यह certificate life में कई जगह काम आता है, चाहे आप job apply कर रहे हों या किसी government benefit के लिए eligible होना चाहते है।
Online आवेदन से पहले क्या क्या तैयार रखें
Apply करने से पहले अपने पास कुछ basic details और documents ready रखना जरूरी है ताकि form भरते time कोई दिक्कत ना आए। ज्यादातर राज्यों में यह process उनके official e-district पोर्टल के through ही होती है इसलिए अपने राज्य की सही website ही use करना है।
इसके आलावा Form शुरू करने से पहले अपना Aadhaar number, mobile number जो active हो और एक valid email id पास रखना है क्योंकि verification इन्हीं के through होता है।
इसे भी पढ़ें: PM Internship Scheme 2026: कौन कर सकता है Apply? पूरी जानकारी
Caste Certificate के लिए जरूरी दस्तावेज
देखो भाई Documents की list राज्य के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन ज्यादातर जगह common papers लगभग same रहते हैं सबसे पहले Aadhaar card चाहिए क्योकि यह identity proof का काम करता है।
इसके साथ address proof के लिए ration card, voter id या बिजली का बिल चलता है। परिवार के किसी सदस्य का पुराना caste certificate होना भी बहुत मदद करता है अगर पिता या दादा का बना हुआ है तो process काफी तेज हो जाती है।
Income proof के तौर पर income certificate या salary slip मांगी जा सकती है साथ ही एक recent passport size photo और self declaration form भी upload करना होता है जिसमें आप अपनी caste की जानकारी confirm करते हैं।
Online आवेदन करने का पूरा method
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की official e-district वेबसाइट पर जाना है पर अगर आपने पहले कभी login नहीं किया है तो नया account बनाना पड़ेगा जिसमें mobile number और email से registration करना पड़ता है।
फिर Login करने के बाद caste certificate वाले section में जाना है और application form को open करना है जिसमे आपसे personal details, family details, address और category से जुड़ी information मांगी जाएगी।
अब सारी details भरने के बाद ऊपर बताए गए documents को scan करके upload कर देना है पर ध्यान रखना है कि हर file साइज़ limit के अंदर हो और clearly readable हो, वरना application verification में delay हो सकती है।
आखिर में एक छोटी सी processing fee pay करना होता है जो online payment methods जैसे UPI, net banking या debit card से हो जाती है।
Application submit होने के बाद क्या होता है
Form submit होने के बाद आपकी application local tehsil या revenue office के पास verification के लिए जाती है। वहां पटवारी या संबंधित अधिकारी आपकी दी गई information को check करते हैं।
कई बार field verification भी होती है जिसमें officer आपके address पर जाकर जानकारी confirm कर सकते हैं सब कुछ सही पाए जाने पर आपका certificate approve होकर पोर्टल पर download करने के लिए available हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: UP PM Awas Yojana Gramin: 6.18 लाख घरों को मंजूरी, देखें किसे मिलेगा फायदा
Certificate बनने में कितना समय लगता है
Normal cases में यह process 15 से 30 दिन के बीच पूरी हो जाती है लेकिन यदि documents में कोई गड़बड़ी हो या verification में ज्यादा समय लग जाए तो delay भी हो सकता है।
और अगर आपको admission या scholarship के लिए urgent जरूरत है तो apply करते समय ही reason mention करना है और कुछ राज्यों में urgent basis पर certificate जल्दी issue करने का option भी होता है।
आम गलतियां जो लोग करते हैं
सबसे common mistake यह होती है कि लोग नाम या spelling Aadhaar card से match नहीं करते है जिससे application reject हो जाती है इसलिए हमेशा वही spelling use करना है जो आपके official documents में है।
दूसरी गलती blurred या incomplete documents upload करना है। Scan करते समय ध्यान रखना है कि हर detail साफ दिखना चाहिए, वरना officer उसे reject कर सकते है।
इसके आलावा बहुत लोग family के पुराने caste certificate की जानकारी छुपा लेते हैं या गलत fill कर देते हैं जिससे verification में problem आती है इसलिए हमेशा सही और matching information ही देना है।
Status कैसे check करें
Apply करने के बाद जो acknowledgment number मिला था उसे पोर्टल के track application section में डालकर आप status check कर सकते हैं इससे पता चल जाता है कि application किस stage पर pending है।
अगर status में कोई objection या document missing दिखे तो तुरंत उसे resolve करें ताकि आपकी application आगे बढ़ सके और unnecessary delay ना होने पाए।
इसे भी पढ़ें: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कहीं आप ₹78,000 की Solar Subsidy से चूक न जाएं, जानें पूरी डिटेल
Caste Certificate से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
क्या caste certificate offline भी बनवाया जा सकता है?
हां, अगर आपके पास online access नहीं है तो आप अपने तहसील या CSC center जाकर offline apply कर सकते हैं।
क्या caste certificate की कोई validity होती है?
आमतौर पर यह lifetime valid रहता है, लेकिन कुछ schemes में हाल ही का issued certificate मांगा जा सकता है।
अगर application reject हो जाए तो क्या करें?
Reject होने का reason पोर्टल पर mention रहता है, उसे सही करके दोबारा apply किया जा सकता है।
क्या यह certificate पूरे भारत में मान्य होता है?
Caste certificate जिस राज्य से बनता है वहां तो valid रहता है ही, लेकिन दूसरे राज्य में use करने के लिए कई बार अलग नियम होते हैं, इसलिए local rules जरूर check करें।
| Important सुविधा | Official Link |
|---|---|
| Caste Certificate Service Search / Apply | Apply / Check Service |
| ServicePlus Login Portal | Login Here |
| Application Status Check | Track Application |
| State / UT Government Services | Select Your State |
| National Portal of India | Visit Official Portal |







