अगर आप Marriage Certificate Online Apply करना चाहते हैं, तो यह article आपके लिए simple, साफ और काम की जानकारी लेकर आया है यहां आपको शादी प्रमाण पत्र बनाने की पूरी process, जरूरी documents, fees, official portals और common problems का easy solution मिलेगा।
Introduction
Marriage Certificate एक ऐसा legal document है जो शादी को official proof देता है। आज के time में यह passport, visa, bank work, name update, insurance और कई सरकारी कामों में बहुत useful होता है इसलिए अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो certificate बनवाना smart step है।
इसे भी पढ़ें: Voter ID खो गई? डुप्लीकेट कार्ड ऐसे बनवाएं
Marriage Certificate क्यों जरूरी है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि शादी हो गई तो certificate की क्या जरूरत, लेकिन practically यह बहुत important होता है। कई official कामों में marriage proof मांगा जाता है, खासकर जब आपको spouse-related document update कराना होता है।
अगर आप future में travel, legal verification, property paper, insurance claim या family record update करना चाहते हैं, तो यह document काफी काम आ सकता है Simple words में कहें तो यह आपकी शादी का official identity proof है।
कौन apply कर सकता है?
जो couple legally married है और अपनी marriage को government records में register कराना चाहता है वही apply कर सकता है बस अलग-अलग states में rules थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन basic process almost same रहता है।
अगर शादी traditional ceremony से हुई है, तब भी registration कराया जा सकता है। और अगर शादी Special Marriage Act के under हुई है, तब भी certificate release किया जाता है।
जरूरी दस्तावेज
Apply करने से पहले documents ready रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही सबसे common delay का कारण बन सकता है इसलिए कुछ जरूरी papers usually होने चाहिए जैसे पति और पत्नी दोनों का identity proof, जैसे Aadhaar Card, Voter ID, Passport या PAN Card और दोनों की age proof, जैसे birth certificate, school certificate या any valid document.
इसके आलावा Address proof, जैसे electricity bill, ration card, passport, rent agreement या bank statement और शादी का proof, जैसे wedding card, marriage photo, joint affidavit या priest certificate.
साथ ही दो witnesses की ID proof और passport size photo भी और कई cases में witnesses का उपस्थित होना भी जरूरी होता है अगर पहले से शादी हुई थी और divorce हो चुका है, तो divorce decree लगती है। अगर spouse की death हो चुकी है, तो death certificate जरूरी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: UP PM Awas Yojana Gramin: 6.18 लाख घरों को मंजूरी, देखें किसे मिलेगा फायदा
Online Apply Process
अब बात करते हैं असली process की, जो हर user के लिए जरूरी है। एक बात और यह जो प्रोसेस है generally लगभग हर state portal पर इसी तरह काम करता है।
Apply करने के लिए सबसे पहले आप अपने राज्य की official marriage registration service खोलें और वहां marriage certificate या marriage registration service search करें इसके बाद अगर आप पहली बार apply कर रहे हैं, तो mobile number या email से account बनाना पड़ेगा। कई portals पर Aadhaar-based login भी मिलता है।
अब आप Application form भरें जिसमे दोनों spouses की personal details, wedding date, place of marriage और witness details ध्यान से भरना होगा और ध्यान रहे यहां spelling mistake बिल्कुल नहीं करना है। इतना करने के बाद अब आपको सभी जरूरी papers को clear scan करके upload करना होगा पर ध्यान रहे फोटो blur नहीं होनी चाहिए, वरना verification में issue आ सकता है।
अब आपको Form submit करने के बाद online fee payment करना है। Payment gateway के through UPI, debit card, credit card या net banking का option मिल सकता है।
ध्यान दे कुछ places पर office verification होता है और कुछ जगह appointment भी मिलता है और दोनों spouses और witnesses को बुलाया जा सकता है। बस इतना करने बाद Verification complete हो जाता है और certificate portal पर जारी हो जाता है आप उसे PDF format में download कर सकते हैं और जरूरत हो तो print भी निकलवा सकते हैं।
Special Marriage Act के तहत process
अगर आपकी शादी Special Marriage Act के तहत हुई है, तो process थोड़ा अलग होता है क्योकि इसमें notice period, public notice और witness verification ज्यादा important होते हैं।
यह route उन couples के लिए useful है जो court marriage करते हैं या अलग religion background से होते हैं। इसमें legal compliance बहुत important है, इसलिए form भरते समय extra care जरूरी है।
Fees और Time
Fees हर state में अलग होती है, इसलिए exact amount local portal पर check करना बेहतर रहता है। सामान्य तौर पर fee बहुत ज्यादा नहीं होती है लेकिन late application या special case में extra charges लग सकते हैं। Processing time भी state-to-state बदलता है कई जगह certificate कुछ दिनों में मिल जाता है, जबकि कुछ cases में verification के कारण थोड़ा समय लग सकता है।
Common Mistakes
बहुत लोग नाम की spelling mismatch, गलत date of marriage, unclear documents या incomplete witness details की वजह से फंस जाते हैं। यह छोटी mistakes बाद में बड़े delay का कारण बनती हैं इसलिए form submit करने से पहले हर detail double check करें। अगर document में कोई mismatch है, तो पहले correction कराएं, फिर application submit करें।
Expert Advice
अगर आप smooth process चाहते हैं, तो पहले अपने सभी documents एक file में arrange कर लें। नाम, date of birth, marriage date और address details एक जैसी होनी चाहिए यही एक छोटा सा step आपके बहुत सारे problems बचा सकता है।
एक और useful tip यह है कि form भरते समय English spelling carefully check करें, क्योंकि certificate में वही print होगी।
इसे भी पढ़ें: Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana 2026: 10 गायों पर ₹11.80 लाख तक Subsidy, जानें पूरी जानकारी
Marriage Certificate से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1. क्या शादी के बाद certificate बनवाना जरूरी है?
हाँ, अगर आपको future में legal, official या financial कामों में proof चाहिए, तो यह जरूरी और useful है।
2. क्या online certificate download किया जा सकता है?
हाँ, verification complete होने के बाद portal से PDF download किया जा सकता है।
3. क्या witnesses जरूरी होते हैं?
ज्यादातर cases में हाँ, witnesses की जरूरत होती है, खासकर registration process में।
4. क्या same day certificate मिल जाता है?
कुछ special cases में process fast हो सकता है, लेकिन आमतौर पर verification के बाद ही certificate मिलता है।
5. अगर application reject हो जाए तो क्या करें?
Reason check करें, missing documents सुधारें और फिर से apply करें। जरूरत हो तो local office से help लें।
Important Links
| Service | Official Link |
|---|---|
| Marriage Registration / Certificate | Official National Portal |
| Special Marriage Act Service | Service Online Portal |
Disclaimer: यह जानकारी केवल general guidance के लिए है exact rules, fees और process अपने state के official portal पर verify करें।







