Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana 2026: 10 गायों पर ₹11.80 लाख तक Subsidy, जानें पूरी जानकारी

Published On: June 29, 2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana 2026

UP में dairy farming शुरू करने वालों के लिए इस समय एक अच्छा मौका सामने आया है। Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana के तहत 10 स्वदेशी गायों की डेयरी यूनिट लगाने पर सरकार ₹11.80 लाख तक की subsidy दे रही है।

अगर आप गाय पालन, दूध का काम, या गांव में अपना छोटा business शुरू करना चाहते हैं, तो यह scheme आपके लिए useful हो सकती है। इसका aim केवल पैसा देना नहीं है, बल्कि देसी गायों को बढ़ावा देना, दूध उत्पादन बढ़ाना, और ग्रामीण income को मजबूत करना भी है।

योजना क्या है

Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana UP के नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत चलाई जा रही है। इस योजना में 10 स्वदेशी और अच्छी नस्ल की गायों की dairy unit लगाने पर सरकार financial help देती है।

इसका main purpose dairy sector को मजबूत करना और indigenous cow breeds को बढ़ावा देना है सरकार चाहती है कि किसान या पशुपालक इसे सिर्फ घर के काम की तरह नहीं, बल्कि एक proper income source की तरह देखें।

यह योजना खासकर उन लोगों के लिए useful है जो dairy business को long-term earning के रूप में शुरू करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Farmer ID Correction 2026: अब घर बैठे सुधारें Farmer ID, जानें पूरा प्रोसेस

कितनी सब्सिडी मिलेगी

इस scheme में 10 गायों की unit की कुल cost लगभग ₹23.60 लाख मानी गई है। सरकार इसमें 50% तक की subsidy देती है, यानी अधिकतम ₹11.80 लाख तक की मदद मिल सकती है। बाकी खर्च का हिस्सा beneficiary को खुद लगाना होता है। कुछ हिस्सा bank loan से भी cover किया जा सकता है।

यह structure इस तरह बनाया गया है कि dairy शुरू करना आसान हो सके और एक साथ बहुत बड़ा बोझ न पड़े।

कौन सी गायें शामिल हैं

इस योजना में देसी और बेहतर milk देने वाली नस्लों को शामिल किया गया है। इसमें गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी breeds है इसका मतलब यह है कि योजना केवल किसी भी गाय पर लागू नहीं होती।

सरकार चाहती है कि अच्छी देसी नस्लों को बढ़ावा मिले और उनका संरक्षण भी हो और अगर आप dairy setup करना चाहते हैं, तो सही breed चुनना बहुत जरूरी है यही चीज आगे जाकर milk production और profit दोनों पर असर डालती है।

कौन लाभ ले सकता है

इस योजना का लाभ वही लोग ले सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हों और जिनके पास dairy या पशुपालन का कम से कम 3 साल का अनुभव हो इसके अलावा, dairy unit लगाने के लिए पर्याप्त जमीन और चारे की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

यानी सिर्फ आवेदन कर देने से काम नहीं बनेगा, basic setup पहले से ready होना चाहिए। कुछ मामलों में पहले से अन्य related schemes का लाभ लेने वाले लोग eligible नहीं माने जाते। इसलिए आवेदन से पहले eligibility ध्यान से check करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: PM Mudra Yojana 2026: ₹20 लाख तक Loan, जानें कौन उठा सकता है फायदा

आवेदन कैसे करें

आवेदन की प्रक्रिया online है और official portal nandbabadugdhmission.up.gov.in है। बस आपको portal पर जाकर registration करना होता है और फिर application form भरना होता है इसके साथ जरूरी documents और proof भी देना पड़ता हैं।

कुछ reports में verification और selection process का mention भी देखने को मिलता है इसलिए सही जानकारी भरना बहुत जरूरी है। गलत details देने पर आवेदन reject हो सकता है।

यह योजना किसके लिए सबसे उपयोगी है

यह scheme उन लोगों के लिए सबसे useful है जो rural business शुरू करना चाहते हैं और जिनके पास dairy management की basic समझ है। गांव के युवा, experienced पशुपालक, और छोटे किसान इस योजना से अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

अगर आपके पास जमीन, समय, और काम को संभालने की तैयारी है, तो यह scheme आपके लिए practical chance बन सकती है।

योजना के फायदे

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि dairy business शुरू करने में बड़ी financial मदद मिलती है। दूसरा फायदा यह है कि देसी गायों को बढ़ावा मिलता है, जिससे local milk production और breed preservation दोनों को support मिलता है।

तीसरा फायदा यह है कि गांव में रोजगार और income का नया रास्ता खुल सकता है।

ध्यान रखने वाली बातें

यह free money वाली योजना नहीं है। इसके लिए experience, जमीन, और proper planning की जरूरत होती है आपको गायों की देखभाल, चारे की व्यवस्था, और दूध की बिक्री का भी अच्छा plan बनाना होगा यदि आप बिना तैयारी के आवेदन करेंगे, तो बाद में दिक्कत आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: 2026 में बदल गईं ये बड़ी Sarkari Yojana! घर, इलाज, बिजली और किसानों को मिल सकते हैं नए फायदे, जानें पूरी जानकारी

Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana से जुड़े FAQ

1. क्या इस योजना में ₹11.80 लाख सीधे मिलते हैं?
नहीं, यह राशि subsidy के रूप में मिलती है, direct cash के रूप में नहीं।
2. कितनी गायों की unit पर benefit मिलेगा?
10 स्वदेशी गायों की डेयरी unit पर benefit दिया जा रहा है।
3. क्या ऑनलाइन आवेदन करना होगा?
हां, आवेदन online portal के जरिए किया जाता है।
4. क्या beginner इस योजना का लाभ ले सकता है?
अगर उसके पास जरूरी experience, जमीन, और basic setup है, तो वह eligible हो सकता है।
5. कौन सी नस्लें पसंद की जा रही हैं?

Important Links

Shubham

मेरा नाम शुभम है मै पिछले दो सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ एजुकेशन में B.sc किये है साथ ही लिखने में मेरी बहुत रूचि है इसीलिए मुझे लगता है मैं Users को बेहतर कंटेंट के साथ वैल्यू प्रोवाइड कर सकूँगा।